जोधपुर. ब्लूसिटी की फैशन डिजाइनर शालिनी शर्मा ( Fashion Designer shalini Sharma ) को विशिष्ट व उल्लेखनीय व फैशन डिजाइनिंग ( fashion designing ) और टे्रनिंग करवाने के लिए इंडिया स्टार आइकॉन अवॉर्ड 2019 ( India Star Icon Award 2019 ) से नवाजा गया है। इंडिया स्टार बुक ऑफ रिकॉर्ड्स मैगजीन की संपादक वीना अग्रवाल ने उन्हें इस पुरस्कार से सम्मानित किया।
फैशन डिजाइनिंग टीचिंग
वे फैशन डिजाइनिंग टीचिंग फील्ड में एक्टिव और फैशन फैकल्टी व फ्रीलांस डिजाइनर हैं। यह अवॉर्ड उन चुनिंदा प्रतिभाओं को दिया जाता है जो अपने क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ कार्य करते हैं और रिकॉर्ड मेनटेन रखने पर उनका कृतित्व इंडिया स्टार आइकन बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में प्रकाशित किया जाता है। इस नेशनल लेवल अवॉर्ड के लिए राजस्थान राज्य सहित पूरे देश से प्रतिभाओं ने आवेदन किए थे, जिसमें से शालिनी शर्मा को लगातार 9 वर्षों से लीडिंग इंस्टीट्यूटस और एनजीओ में एडवांस फैशन डिजाइनिंग की ट्रेनिंग देने के लिए सर्वश्रेष्ठ चुना गया। लंदन से एडवांस ड्रिपिंग व पेटर्न मे किंग में सर्टिफाइड शालिनी शर्मा पिछले कुछ समय से जोधपुराइट्स को कटिंग स्टिचिंग ड्रेपिंग पेटर्न मेकिंग सिखा रही हैं और इसी सिलसिले में उनका नाम इंडिया स्टार बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ है, जिसकी प्रति नवंबर 2019 में प्रकाशित होगी।