9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ईरान से 44 यात्री आए, जैसलमेर की बजाय मुंबई ही रोका

corona news -जोधपुर मिलिट्री स्टेशन में 200 बेड का बनाया आइसोलेशन कैंप-आज इटली से 280 यात्रियों को लेकर विमान के जैसलमेर पहुंचने की संभावना
2 min read
Google source verification
ईरान से 44 यात्री आए, जैसलमेर की बजाय मुंबई ही रोका

ईरान से 44 यात्री आए, जैसलमेर की बजाय मुंबई ही रोका

जोधपुर. नोवल कोरोना वायरस से प्रभावित ईरान के क्यूओम शहर से 44 भारतीयों को लेकर ईरान एयरलाइंस का विमान शुक्रवार सुबह मुंबई उतरा। यात्री कम होने से इन्हें जैसलमेर मिलिट्री स्टेशन लाने की बजाय मुंबई में ही रोक लिया गया। यहां भारतीय नौ सेना की बस में बिठाकर नौ सेना के घाटकोपर स्थित आइसोलेशन कैंप में ले जाया गया। उधर कोरोना वायरस से पूरी तरह बंद हुए यूरोपीय देश इटली से 280 भारतीयों को लेकर एक विमान के शनिवार को जैसलमेर पहुंचने की संभावना है। अगले दिन रविवार को ईरान से 200 से 400 यात्री लेकर एक और विमान जैसलमेर आएगा। जैसलमेर शहर से 15 किलोमीटर दूर मिलिट्री स्टेशन के वेलनेस सेंटर में कोरोना संदिग्धों के लिए आइसोलेशन कैंप बनाया गया है। उधर एहतियात के तौर पर जोधपुर मिलिट्री स्टेशन में भी सैनिकों की एक छावनी को आइसोलेशन कैंप में बदला गया है। सेना व राज्य सरकार ने संयुक्त रूप से इसकी व्यवस्था की है। यहां 200 बेड रखे गए हैं। चिकित्सकीय सुविधा राज्य सरकार उपलब्ध कराएगी।

ईरान से आएगा तीसरा बैच
ईरान के क्यूओम, तेहरान व अन्य शहरों में करीब 6 हजार भारतीय फंसे हैं, जिसमें से अधिकांश छात्र व तीर्थयात्री हैं। भारत ने फरवरी महीने से ही अपनी उड़ानें ईरान के लिए बंद कर दी थी। ईरान के 58 यात्रियों का पहला बैच वायुसेना का ग्लोबमास्टर विमान लेकर आया। 44 यात्रियों का दूसरा बैच मुंबई में रखा गया है। तीसरा करीब 250 यात्रियों का बैच जैसलमेर मिलिट्री स्टेशन रविवार को पहुंचेगा। गौरतलब है कुछ दिन पहले सईदा सईद ने ट्विट करके भारत सरकार ने ईरान से निकालने की गुहार की थी, जिसके बाद विदेश मंत्रालय हरकत में आया।

जोधपुर में शिफ्ट होंगे यात्री
जैसलमेर मिलिट्री स्टेशन में बनाए गए आइसोलेशन कैंप में दो सौ से अधिक बेड की व्यवस्था की गई है। यहां बेड फुल होने पर ईरान व इटली से आने वाले संदिग्ध यात्रियों को जोधपुर मिलिट्री स्टेशन में बनाए गए कैंप में शिफ्ट किया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग