
auction-of-sahara-india-s-attached-land-postponed-due-to-lower-than-go
जोधपुर. क्षेत्र स्थित खेत में अचानक सेना का हेलीकाप्टर उतरता देख ग्रामीण हैरान रह गए। हेलीकॉप्टर को खेत में इस तरह उतरता देख न केवल गांव भर में सनसनी फैल गई बल्कि मौके पर खासे लोग भी इकट्ठे हो गए। जानकारी के अनुसार जोधपुर से जैसलमेर की ओर जा रहे भारतीय सेना के एक हेलिकॉप्टर में अचानक तकनीकी खराबी आने के कारण उसको बेलवा खत्रियां गांव में उतारा गया। हेलिकॉप्टर में सेना के चार अधिकारी थे। वे सभी सुरक्षित हैं। सूत्रों के अनुसार अचानक आई तकनीकी खराबी के कारण हेलिकॉप्टर को अचानक ही खेत में उतारना पड़ा।
ये घटना मंगलवार दोहपर करीब ढाई बजे की है। जब लोगों ने कुई गांव की तरफ से कम ऊंचाई पर हेलिकॉप्टर देखा, लेकिन हरियाली को देखकर हेलिकॉप्टर को बेलवा गांव की ले जाया गया। यहां पर बिजलीघर के पास एक सूखे खेत में उसकी इमरजेंसी लेंडिंग करवाई गई। हेलिकॉप्टर लैंडिंग के वक्त वहां के ग्रामीणों की एकबारगी सांसे अटक गई। हालांकि बाद में ग्रामीण मौके पर गए तो सेना ने तकनीकी खराबी का हवाला दिया। जानकारी के अनुसार सेना के एक हेलिकॉप्टर ने चार अधिकारियों को लेकर जोधपुर से जैसलमेर के लिए उड़ान भरी थी। लेकिन कोई तकनीकी खराबी आ गई।
इसके बाद पायलट ने सूझ-बूझ का परिचय देते हुए हेलिकॉप्टर को सुरक्षित ढंग से इमरजेंसी लैंड कराया। लेंडिंग के दौरान हेलीकॉप्टर देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। करीब 15 मिनट के बाद सेना के हेलीकॉप्टर ने जैसलमेर के लिए उड़ान भर दी। गांव में हेलीकॉप्टर के उतरने की जमकर चर्चा हो रही है। गौरतलब है कि क्षेत्र के रावलगढ़ गांव में भी दो वर्ष पूर्व सेना के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई थी।
Updated on:
03 Mar 2020 04:02 pm
Published on:
03 Mar 2020 03:32 pm
