
15 AUGUST----औद्योगिक संगठनों ने मनाया स्वतंत्रता दिवस
जोधपुर।
शहर के प्रमुख औद्योगिक संगठनों की ओर से रविवार को देश का 75वां स्वतंत्रता दिवस समारोहा हर्षोल्लास से मनाया गया। जोधपुर इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन (जेआईए) में एसोसिएशन के अध्यक्ष एनकेजैन ने झण्डारोहरण किया तथा सभी उद्यमियों को 75वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। जेआईए सचिव सीएस मंत्री ने बताया कि एसोसिएशन परिसर में झंडारोहण व राष्ट्रगान हुआ। इसके बाद एसोसिएशन की ओर से सघन पौधारोपण अभियान के तहत एसोसिएशन परिसर में पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर एसोसिएशन की वर्तमान कार्यकारिणी के द्वितीय त्रैमासिक न्यूज बुलेटिन का प्रकाशन भी किया गया। अध्यक्ष जैन ने उद्यमियों को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता दिवस पर भारत को और अधिक मजबूत, समृद्ध व आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम में एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष किशनलाल गर्ग, एसएन भार्गव, प्रकाश जीरावला, निवर्तमान अध्यक्ष अशोक बाहेती, उपाध्यक्ष अमित मेहता, सहसचिव अनुराग लोहिया, कोषाध्यक्ष सोनू भार्गव कार्यकारिणी सदस्य अरुण जैसलमेरिया, अंकुर अग्रवाल, बृजमोहन पुरोहित, अरविन्द कालानी, विकास सुराणा, दीपक जैन, राहुल धूत, विनोद के भाटिया, मृदुल सालेचा, एमके केसरी सहित अनेक उद्यमी उपस्थित थे।
------------
लघु उद्योग भारती में भी हुआ ध्वजारोहण
जोधपुर।
लघु उद्योग भारती जोधपुर अंचल की ओर से स्वंतत्रता का 75वां स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम (अमृत महोत्सव)लघु उद्योग भारती जोधपुर अंचल के भवन-प्रांगण में धूमधाम से मनाया गया। भारती जोधपुर अंचल महासचिव महावीर चौपड़ा ने बताया कि भारती के प्रदेशाध्यक्ष घनश्याम ओझा ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर सभी सदस्यों ने देश के स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया तथा सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने लघु उद्योगों के महत्व को बताते हुए देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का कृषि के बाद सबसे बाद लघु उद्योगों को बताया । इस अवसर पर जोधपुर अंचल कोषाध्यक्ष दीपक माथुर, अंचल सचिव नितिन सालेचा, मनीष माहेश्वरी जोधपुर महानगर अध्यक्ष सुरेशकुमार विश्नोई, बोरानाडा इकाई अध्यक्ष बाबूलाल शाह, सांगरिया इकाई अध्यक्ष धंनजय टिलावत, मण्डोर इकाई सचिव पूनमचन्द्र तंवर, महिला इकाई अध्यक्ष मीनू दूगड, कार्यकारिणी सदस्य प्रकाश जीरावला, महेन्द्र कांकरिया, सुरेश मुथा, हरीसिंह गहलोत, अशोककुमार गहलोत, मूलाराम पाटोलिया, पूर्व अध्यक्ष राजेन्द्र राठी सहित अनेक उद्यमी मौजूद थे।
Published on:
15 Aug 2021 11:04 pm
