9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

JODHPUR–कृषि विश्वविद्यालय के विकास कार्यो की दी जानकारी

- विश्वविद्यालय अकादमिक परिषद की बैठक
less than 1 minute read
Google source verification

जोधपुर

image

Amit Dave

Jun 25, 2021

JODHPUR--कृषि विश्वविद्यालय के विकास कार्यो की दी जानकारी

JODHPUR--कृषि विश्वविद्यालय के विकास कार्यो की दी जानकारी

जोधपुर।
कृषि विश्वविद्यालय की 13वीं अकादमिक परिषद की बैठक शुक्रवार को कृषि महाविद्यालय सभागार में हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए विश्वविद्यालय कुलपति प्रो बीआर चौधरी ने पिछले एक वर्ष में विश्वविद्यालय में हुए विकास कार्यो की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की ओर से विश्वविद्यालय को विभिन्न विकास व निर्माण कार्यो के लिए धनराशि उपलब्ध कराई जा रही है। जिनमें विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन का निर्माण, संघटक महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं के छात्रावास का निर्माण, डेयरी प्रौद्योगिकी व कृषि अभियांत्रिकी संकाय के रूप में नवीन संकायों की स्थापना प्रमुख है।
निदेशक शिक्षा व अधिष्ठाता प्रो बीएस भीमावत ने बताया कि बायतू (बाड़मेर) में स्थापित होने वाले नवीन कृषि महाविद्यालय की स्थापना, कृषि महाविद्यालय सुमेरपूर में बीएससी (ऑनर्स) उद्यानिकी, कृषि महाविद्यालय नागौर में 60 अतिरिक्त सीटें स्वीकृत किए जाने सहित कई विषयों पर चर्चा के बाद निर्णय लिए गए।
बैठक में विश्वविद्यालय के कुलसचिव अरुणकुमार पुरोहित, निदेशक प्रसार शिक्षा डॉ ईश्वर सिंह, निदेशक अनुसंधान डॉ सीताराम कुम्हार, डॉ एमएल मेहरिया, विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक, अधिकारी सहित काजरी के वैज्ञानिक व समिति के सदस्य ऑनलाइन जुडे।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग