9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महिलाओं को दी उनके अधिकारों की जानकारी

राजस्थान पुलिस ने दी महिला अत्याचारों के विरूद्ध महिलाओं के अधिकारों की जानकारी
less than 1 minute read
Google source verification
महिलाओं को दी उनके अधिकारों की जानकारी

महिलाओं को दी उनके अधिकारों की जानकारी

भोपालगढ. . राजस्थान पुलिस की ओर से महिला अत्याचार के विरुद्ध चलाए जा रहे आवाज कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार को भोपालगढ़ पुलिस सर्किल के खेड़ापा पुलिस थाने की ओर से ग्रामीण महिलाओं व कार्यकर्ताओं के साथ थाना प्रभारी सीआइ राजीव भादू की अध्यक्षता में बैठक हुई और ग्रामीण महिलाओं को महिला अधिकारों के साथ ही उनके लिए बनाए गए कानूनों की जानकारी दी।
खेड़ापा थानाधिकारी सीआइ राजीव भादू ने बताया कि पुलिस अधीक्षक जोधपुर (ग्रामीण) राहुल बारहठ के निर्देशानुसार चलाए जा रहे आवाज अभियान के तहत गांवों में नारी सम्मान को बढ़ावा देने एवं महिलाओं पर होने वाले अत्याचारों के संबंध में विचार-विमर्श किया गया और इस संबंध में महिलाओं से सुझाव भी लिए गए। साथ ही महिला अधिकारों व कानूनों के बारे में भी विस्तार से जानकारी देते हुए महिला उत्पीडऩ व अत्याचार की घटनाएं होने पर पुलिस से सपंर्क कर न्याय पाने की सरल विधि भी बताई गई। इस दौरान कई गांवों की महिलाएं व कार्यकर्ताएं मौजूद थीं। (निसं)

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग