
निरीक्षण किया और टीकाकरण केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
जोधपुर. शहर में नगर निगम उत्तर एवं चिकित्सा विभाग की ओर से आयोजित किए जा रहे वार्ड वार कोरोना टीकाकरण कैंप का सोमवार को महापौर उत्तर कुन्ती देवड़ा परिहार और आयुक्त उत्तर रोहिताश्व तोमर ने निरीक्षण किया और टीकाकरण केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। महापौर उत्तर कुन्ती देवड़ा ने टीकाकरण करवाने आए लाभार्थियों से वार्ता की और उनके स्वास्थ्य का हालचाल जाना, वहीं उन्होंने चिकित्सा विभाग के अधिकारियों से वार्ता की। महापौर ने इंसीडेंट कमांडर को निर्देश दिए कि वह अधिक से अधिक संख्या में लाभार्थियों का टीकाकरण करवाएं, साथ ही नगर निगम के कार्मिकों को वार्ड का दौरा कर वरिष्ठ जनों को कोरोना टीकाकरण करवाने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए। महापौर कुन्ती देवड़ा परिहार ने नगर निगम उत्तर के सभी पार्षदों से अपील की है कि वह अपने-अपने क्षेत्र में आयोजित हो रहे कोरोना टीकाकरण कैम्प में अधिक से अधिक लाभार्थियों का टीकाकरण करवाएं। कुन्ती देवड़ा परिहार ने बताया कि एक बार फिर तेजी से कोरोना का संक्रमण फैल रहा है और संक्रमण को रोकने के लिए फिलहाल कोरोना टीका ही एकमात्र विकल्प है। उन्होंने बताया कि यह टीका पूरी तरह से सुरक्षित है और अफवाहों में नहीं पडकऱ कोरोना टीका करवाने की अपील की है। आयुक्त उत्तर रोहिताश्व तोमर ने बताया कि सोमवार को वार्ड नंबर 13 के महेश चिल्ड्रन स्कूल, बॉम्बे मोटर और वार्ड नंबर 48 में आयोजित हो रहे टीकाकरण कैंप का निरीक्षण किया गया है। उन्होंने बताया कि कैंप स्थल पर काफी बेहतर व्यवस्था की गई है, साथ ही लाभार्थी भी अब कोरोना टीकाकरण को लेकर सजग हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि अगले एक पखवाड़े में 60 वर्ष से अधिक सभी लाभार्थियों का टीकाकरण करवाया जाए। इस दौरान पार्षद युसूफ खान, पार्षद शैलजा परिहार, इंसिडेंट कमांडर विकास राजपुरोहित सहित मेडिकल एवं नगर निगम विभाग के अधिकारी मौजूद थे।
टीकाकरण को लेकर दिखा उत्साह
नगर निगम आयुक्त उत्तर रोहिताश्व तोमर ने बताया कि सोमवार को टीकाकरण को लेकर काफी उत्साह नजर आया। वार्ड संख्या 48 में पार्षद शैलजा परिहार के प्रयासों से 400 से अधिक लाभार्थियों ने टीकाकरण करवाया, वहीं वार्ड संख्या तेरह में आयोजित विशेष कैंप में 170, वार्ड संख्या 14 में 200, वार्ड संख्या 7 में 105, वार्ड संख्या 2 में 50 लाभार्थियों का वैक्सीनेशन किया गया।
Updated on:
05 Apr 2021 07:22 pm
Published on:
05 Apr 2021 07:22 pm
