
जोधपुर. प्रदेश व शहर में बढ़ते कोरोना मामलों ने एक बार फिर सरकारी क्वॉरंटाइन सेंटर खोलने की नौबत ला दी है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जोधपुर समेत कई शहरों में नाइट कफ्र्यू लगाने के अलावा संस्थागत क्वॉरंटाइन सेंटर खोलने के लिए कहा है। इन क्वॉरंटाइन सेंटर में बाहर से आए लोगों को रखा जाएगा, ये वे लोग होंगे, बिना आरटीपीसीआर नेगेटिव रिपोर्ट के जोधपुर पहुंचेंगे। सीएमएचओ डॉ. बलवंत मंडा ने बताया कि फिलहाल संस्थागत क्वॉरंटाइन सेंटर के लिए जगह सोमवार को फाइनल होगी। उधर, ही जानकारी अनुसार इसमें आंगणवा व कुड़ी में क्वॉरंटाइन सेंटर खोले जाएंगे। पिछली बार लॉकडाउन के कारण कॉलेज को भी लिया गया था, लेकिन इस बार शिक्षण संस्थाओं का उपयोग नहीं किया जाएगा।
बाहर से आने वाले निकल रहे संक्रमित
जोधपुर में ज्यादातर विदेश व देश के अन्य कोने से आ रहे लोग संक्रमित निकल रहे है। हालांकि वे वहां से नेगेटिव रिपोर्ट लेकर जोधपुर आ जाते हैं, लेकिन यहां आकर उनकी तबीयत बिगड़ जाती है। जोधपुर में मुंबई, दिल्ली, सूरत और दुबई से लौटे लोग इन दिनों होम क्वॉरंटाइन में चल रहे हैं।
Published on:
21 Mar 2021 10:58 pm
