9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जानबूझकर टकराए, टूटा मोबाइल गिराकर रुपए मांगे, पर्स लूटा

- लोगों ने पीछा कर तीन युवकों को दबोचा, पर्स व 2450 रुपए बरामद
less than 1 minute read
Google source verification
जानबूझकर टकराए, टूटा मोबाइल गिराकर रुपए मांगे, पर्स लूटा

जानबूझकर टकराए, टूटा मोबाइल गिराकर रुपए मांगे, पर्स लूटा

जोधपुर.
चौपासनी रोड पर डालडा बिल्डिंग के पास तीन युवक जानबूझकर दो छात्रों से टकराए और टूटा मोबाइल नीचे गिराने के बाद रुपए मांगने के बहाने एक छात्र से 2450 रुपए से भरा पर्स लूटकर भाग गए। छात्रों के चिल्लाने पर आस-पास के लोगों ने पीछा कर तीनों को दबोच कर प्रतापनगर थाना पुलिस को सौंपा।

पुलिस के अनुसार बाड़मेरके गिड़ा थानान्तर्गत खोखसर निवासी धर्माराम पुत्र किशनाराम जाट यहां कोचिंग कर रहा है। वह बुधवार रात आठ बजे अपने मित्र मनोहरलाल के साथ पैदल ही खाना खाने के लिए जालोरी गेट से बोम्बे मोटर्स की तरफ जा रहा था। डालडा बिल्डिंग के सामने सामने से आए तीन युवक जानबूझकर दोनों से टकरा गए। एक युवक ने टूटा मोबाइल नीचे गिरा दिया। फिर तीनों युवक मोबाइल तोडऩे का उलाहना देकर क्षतिपूर्ति के रुपए के लिए झगड़ा करने लगे।
दो युवकों ने छात्रों को पकड़ लिया और तीसरे ने धर्माराम की जेब से पर्स लूट लिया। बाद में आरोपी ईदगाह की तरफ भाग गए। पर्स में 2450 रुपए, आधार कार्ड व फोटो थी। छात्रों के चिल्लाने पर लोगों ने लुटेरों को पीछा कर दबोचा।

मौके पर पहुंची पुलिस ने फन वल्र्ड के सामने गली-6 निवासी इरशाद (28) पुत्र नौशाद, सोमानी कॉलेज के पास गली-6 निवासी मोहम्मद साबिर (27) पुत्र मोहम्मद रफीक व चौपासनी सुंदर बालाजी नगर के पास रहने वाले इरफान (38) पुत्र मोहम्मद रमजान को गिरफ्तार कर लिया।

गांजा पीने के लिए वारदात
पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने नशे के लिए लूट की थी। वे गांजा पीते हैं। पकडऩे के दौरान भी तीनों गांजे के नशे में थे।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग