9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

INTERNATIONAL YOGA DAY : पहाड़ों पर योग का क्रेज

योग का क्रेज सनसिटी में पहाड़ों पर भी हो चला है। पहले टे्रकिंग के साथ योग हमने देखा, लेकिन इस बार कई युवाओं इस दिन को सेलिब्रेट करने और स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए पांच से सात दिन के निशुल्क शिविर भी लगा रहे हैं।
less than 1 minute read
Google source verification
INTERNATIONAL YOGA DAY : पहाड़ों पर योग का क्रेज

INTERNATIONAL YOGA DAY : पहाड़ों पर योग का क्रेज

जोधपुर।

योग का क्रेज सनसिटी में पहाड़ों पर भी हो चला है। पहले टे्रकिंग के साथ योग हमने देखा, लेकिन इस बार कई युवाओं इस दिन को सेलिब्रेट करने और स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए पांच से सात दिन के निशुल्क शिविर भी लगा रहे हैं।
ऐसी ही एक संस्थान ट्रेक ऑन ड्रीम्स है। संतोषी माता मंदिर की पहाड़ी पर यह योगा से ही होगा मुहीम शुरू की गई। इसका सोशल मीडिया पर प्रसार भी किया गया। संस्था के फाउंडर सदस्य शैलेश भूरानी और वर्षा भाटी ने बताया कि हर रविवार को ट्रेकिंग के साथ तो करवाते ही है, लेकिन जोधपुर में बढ़ता योग का क्रेज इस विशेष शिविर करने पर भी मजबूर कर रहा है। योग प्रशिक्षक पायल जैन युवाओं को योग सिखाती हैं और उसकी बारीकियां भी बताती हैं। मेहुल अरोड़ा, दीपांशु दाधीच और लोकेन्दर सिंह भी इसमें सहयोग कर रहे हैं।
हाइकिंग-ट्रेकिंग का क्रेज
शहर में कई गु्रप है जो कि हाइकिंग व ट्रेकिंग करवाते हैं। यह सेहत के लिए जागरूकता फैलाने में काफी मददगार है। साथ ही पहाड़ों पर ध्यान योग भी करवाते हैं। ट्रेक ऑन ड्रीम्स के शैलेश के अनुसार पिछले साल कोरोना की पहली लहर के समय यह गु्रप शुरू किया था, जिसके प्रति शहरवासियो का क्रेज बढ़ता ही जा रहा है।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग