9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर संभाग सहित प्रदेश के कई जिलों में 20 दिन से पोलियो का टीका खत्म

jodhpur news - करनाल से नहीं हो रही आपूर्ति, गड़बड़ाया टीकाकरण अभियान- जोधपुर में प्रतिदिन साढ़े नौ सौ बच्चों के लगते हैं टीके
2 min read
Google source verification
जोधपुर संभाग सहित प्रदेश के कई जिलों में 20 दिन से पोलियो का टीका खत्म

जोधपुर संभाग सहित प्रदेश के कई जिलों में 20 दिन से पोलियो का टीका खत्म

जोधपुर. जोधपुर सहित संभाग के बाड़मेर, जैसलमेर, जालोर, पाली और सिरोही जिलों के अधिकांश सरकारी व निजी अस्पतालों में 20 दिन से पोलियो का इनएक्टिवेटेड इंजेक्टेबल टीका (आइपीवी) नहीं है। राजस्थान के कई अन्य जिलों की भी यही स्थिति है। बच्चों को केवल ओरल पोलियो वैक्सीन (ओपीवी) पिलाई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक हरियाणा के करनाल स्थित केंद्र सरकार की अधिकृत कम्पनी से टीके की आपूर्ति गड़बड़ाई हुई है।

जोधपुर जिले में हर महीने 25 से 30 हजार टीके खत्म होते हैं। मेडिकल कॉलेज के अस्पताल, जिला और सैटेलाइट अस्पताल, सीएचसी और पीएचसी में 124 कोल्ड चैन सेंटर हैं और किसी में भी आइपीवी टीका नहीं है। टीकाकरण केंद्र पर बच्चों को केवल ओपीवी पिलाया जा रहा है। जिले में प्रतिदिन करीब 950 बच्चों को टीके लगते हैं।

क्यों जरुरी है आइपीवी
देश में राष्ट्रीय पोलियो कार्यक्रम 1995 में शुरू हुआ। तब से पोलियो के ओरल टीके की दो बूंद पिलाई जा रही है। ओरल टीके यानी ओपीवी में जीवित वायरस होने की वजह से कुछ स्वस्थ बच्चों को पोलियो रिपोर्ट हुआ था। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने पोलियो को पूरी तरह खत्म करने के लिए आइपीवी शुरू किया। भारत में अतिरिक्त सुरक्षा के तौर पर 25 अप्रेल 2016 से ओपीवी के साथ आइपीवी शुरू किया। आइपीवी में पोलियो का मृत वायरस होता है। यह इंजेक्शन से दिया जाता है। अब तीन डोज ओपीवी और 6 व 14 सप्ताह के शिशु को 2 डोज आइपीवी की दी जाती है।

91 से 147 रुपए का एक टीका
केंद्र सरकार को पोलियो का एक आइपीवी वर्तमान में करीब 91 रुपए में पड़ रहा है। इसी साल एक मल्टीनेशनल कम्पनी ने पोलियो की टीके की कीमत 61 से बढ़ाकर 147 रुपए कर दी। तब से केंद्र सरकार के पास टीके की किल्लत है।

खुशखबरी, टीका लेने के लिए गाड़ी रवाना
जयपुर से सोमवार को सूचना दी गई है कि कुछ वाहन करनाल से टीके लेकर आए हैं। जोधपुर से टीकाकरण केंद्र की गाड़ी दोपहर में रवाना की गई। उम्मीद है कि मंगलवार-बुधवार को कुछ स्थानों पर आइपीवी का टीका उपलब्ध हो जाएगा।

टीका आगे से नहीं आ रहा
‘करीब बीस दिन से पूरे राज्य में आइपीवी टीके आगे से नहीं आ रहे हैं। इसके स्थान पर हम ओपीवी लगा रहे हैं। उम्मीद है एक दो दिन में टीका आ जाएगा।
-डॉ. कौशल दवे, जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी जोधपुर

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग