9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चिलिंग प्लांट पर दूध सेम्पलिंग में अनियमितता

- केन्द्र प्रभारी पर दूध में फैट व मात्रा कम दर्शाकर उसमें पानी मिलाकर भ्रष्टाचार करने का आरोप- दुग्ध सहकारी समितियों ने कलक्टर को ज्ञापन सौंप कार्यवाही की मांग की
less than 1 minute read
Google source verification

जोधपुर

image

Amit Dave

Jul 20, 2021

चिलिंग प्लांट पर दूध सेम्पलिंग में अनियमितता

चिलिंग प्लांट पर दूध सेम्पलिंग में अनियमितता

जोधपुर।

पश्चिमी राजस्थान दुग्ध सहकारी संघ के बिलाड़ा स्थित अभिषितन (चिलिंग प्लांट) केंद्र पर दूध सेम्पलिंग में बरती जा रही अनियमितताओं से दूध उत्पादक आक्रोशित है। भारतीय किसान संघ के नेतृत्व में दुग्ध उत्पादकों व दुग्ध समिति संचालकों ने मंगलवार को जिला कलक्टर कार्यालय पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। दुग्ध समिति संचालको ने बिलाड़ा स्थित दुग्ध अभिषितन केंद्र प्रभारी पर अनियमितता बरतने व भृष्टाचार के आरोप लगाएं। दुग्ध समितियों का आरोप है कि केंद्र प्रभारी की ओर से अभिषितन केंद्र पर संकलित दूध की फैट, एसएनएफ व मात्रा कम दर्शाकर उसमें कम फैट के दूध व पानी की मिलावट कर भ्रष्टाचार किया जाता है, जिससे दुग्ध समितियों को आर्थिक नुकसान के साथ ही उनकी साख पर भी विपरीत प्रभाव पड़ता है। दुग्ध समिति संचालकों ने गत 15 जुलाई को डेयरी संघ महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपा था लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। जिला कलक्टर ने दुग्ध उत्पादकों को मामले की निष्पक्ष जांच करवाकर कार्यवाही का आश्वासन दिया। इस दौरान जोधपुर दुग्ध संघ संचालन मंडल सदस्य लुम्बाराम, धनाराम, संघ संभाग जैविक प्रमुख गायडराम ढाका सहित प्रमुख दुग्ध उत्पादक उपस्थित थे।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग