9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इंदिरा-राजीव की नहीं, ये कांग्रेस की पार्टी है

    पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की चचेरी बहन दीपा कॉल आई जोधपुर
less than 1 minute read
Google source verification
इंदिरा-राजीव की नहीं, ये कांग्रेस की पार्टी है

इंदिरा-राजीव की नहीं, ये कांग्रेस की पार्टी है

जोधपुर. कांग्रेस पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी या राजीव गांधी की नहीं है, बल्कि ये कांग्रेस की पार्टी है। ये विचारधारा एक समूह है। जो समूह को साथ लेकर चलता है, वह कांग्रेस है। अब सारे नेताओं के बच्चे हैं, जो विचारधारा को मानते हैं, वे आगे ले जाएंगे। शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की चचेरी बहन दीपा कॉल जोधपुर आई। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की।

कॉल ने कहा कि कांग्रेस ने आज तक अपने लिए कुछ नहीं किया। किसानों का इस समय बुरा हाल है। किसानों को सपोर्ट नहीं करेंगे तो हम सभी भविष्य में सफर करेंगे। क्या गांधी परिवार के अलावा दूसरा कमान संभालना चाहिए? इस सवाल पर उन्होंने कहा कि वे कुछ नहीं कह सकती, जो पार्टी चाहेगी, वह करेगी। कांग्रेस पार्टी ने कभी अपनी जिम्मेदारी से मुंह नहीं मोड़ा। कांग्रेस पार्टी मजबूत है, तभी काम कर रही है। उन्होंने कहा कि वे एक निजी कार्यक्रम में आई है।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग