
सनसिटी में जैन समाज तैयार करेगा स्पोटर््समैन
जोधपुर।
जोधपुर का जैन समाज अब खेल प्रतिभाओं को तैयार करेगा। खेल व खिलाडि़यों को प्रोत्साहन देने के लिए तारघर के पास स्थित महावीर कॉम्प्लेक्स में स्पोट्र्स एकेडमी बनाई जा रही है, इसका नाम सरदार स्पोट्र्स एकेडमी रखा गया है। समाज स्तर पर विकसित की जा रही यह प्रदेश की पहली खेल अकादमी होगी। यहां बच्चों को एक ही छत के नीचे खेल सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। खिलाडि़यों को राष्ट्रीय स्तर के कोचों से प्रशिक्षण की सुविधा मिलेगी।
--
6 करोड़ की लागत, 21 खेलों का प्रशिक्षण
ओसवाल सिंह सभा की ओर से करीब 6 करोड़ रुपयों की लागत से एकेडमी तैयार कराई जा रही है। इसमें 21 खेलों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिसमें फुटबॉल, क्रिकेट, वालीबॉल, बास्केटबॉल, मिनी बास्केटबॉल, बैडमिंटन, स्वीमिंग, स्केटिंग, साइक्लिंग, हैण्डबॉल, लॉन टेनिस, लॉन टेनिस मिनी, स्क्वैश, शूटिंग, टेबल टेनिस, शतरंज, गोल्फ आदि खेल शामिल है।
--
जाति-वर्ण नहीं, स्कूल की तरह चलेगी एकेडमी
एकेडमी में केवल जैन ही नहीं बल्कि समाज के सभी जाति-वर्ण के बच्चों को प्रवेश दिया जाएगा और उन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा। संचालकों के अनुसार, एकेडमी में सुबह के सत्र में सरदार दून एकेडमी के बच्चों को प्रवेश दिया जाएगा। वहीं सायंकालीन सत्र में एकेडमी एक स्कूल की तरह संचालित होगी, जिसमें सभी जाति-वर्णो के बच्चों को प्रवेश मिलेगा।
--
जोधपुर में खेलों का स्तर सुधारने के लिए उठाया कदम
जोधपुर में सरकारी स्तर पर बरकतुल्लाह खान स्टेडियम व उम्मेद स्टेडियम है। यहां पर सभी खेलों का प्रशिक्षण संभव नहीं है। इसके अलावा शिक्षा विभााग का शाला क्रीड़ा संगम गौशाला मैदान है, जहां स्कूली बच्चाों के लिए टूर्नामेंट आदि होते है। एेसे में अधिकांश बच्चें खेलों में अपनी प्रतिभा दिखाने से वंचित रह जाते है। खेलों में इस कमी को पूरा करने के लिए ओसवाल सिंह सभा ने यह कदम उठाया।
----
कार्य जोरों पर, उद्घाटन नवम्बर में
जोधपुर में खेल-खिलाडि़यों के विकास के लिए एक प्रयास है। एकेडमी का अधिकांश कार्य पूरा हो चुका है। शेष कार्य भी जल्द करवाया जा रहा है। एकेडमी का उद्घाटन नवम्बर में प्रस्तावित है।
प्रकाश लूणिया, सचिव
शिक्षण समिति, ओसवाल सिंह सभा
Published on:
29 Sept 2019 02:00 am

बड़ी खबरें
View Allजोधपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
