9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

RAILWAY—-राजनीतिक पेच में फंसती नजर आ रही जयपुर-जोधपुर एक्सप्रेस ट्रेन

- पाली तक विस्तार का मामला- सांसद दियाकुमारी ने रेलमंत्री को पत्र लिख ट्रेन के पाली विस्तार का किया विरोध, जालोर तक बढ़ाने की मांग की
less than 1 minute read
Google source verification

जोधपुर

image

Amit Dave

Oct 03, 2022

RAILWAY----राजनीतिक पेच में फंसती नजर आ रही जयपुर-जोधपुर एक्सप्रेस ट्रेन

RAILWAY----राजनीतिक पेच में फंसती नजर आ रही जयपुर-जोधपुर एक्सप्रेस ट्रेन

जोधपुर।
रेलवे की नई समय सारणी में जयपुर-जोधपुर इंटरसिटी का पाली तक विस्तार का मामला राजनीतिक पैंच में फंसता नजर आ रहा है। राजसमंद सांसद दियाकुमारी ने रेलमंत्री को पत्र लिखकर इस ट्रेन के पाली तक विस्तार का विरोध करते हुए इसे जालोर तक बढ़ाने की मांग की थी। वहीं, रेलवे ने भी इस ट्रेन के जालोर तक विस्तार का प्रस्ताव किया था। रेलवे ने अपने नए टाइम टेबल में इस ट्रेन का पाली तक संचालन का निर्णय किया, जो चौंकाने वाला साबित हुआ। हालांकि न तो इस ट्रेन को पाली तक बढ़ाने की मांग की गई थी और न ही इस संबंध में कोई प्रस्ताव भेजा गया था।

---
रेलवे को भी व्यवस्थाएं करने में लगेगा समय

हाल ही, रेलवे की ओर से घोषित टाइम टेबल में गाड़ी संख्या 22977-78 जयपुर-जोधपुर इंटरसिटी के पाली विस्तार की घोषणा की गई है। इसके लिए रेलवे को क्रू के ठहराव सहित परिचालन संबंधित अन्य व्यवस्थाएं करने में समय लगेगा। ऐसे में, इस ट्रेन का संचालन पाली तक नहीं हो पाएगा। फिलहाल, यह ट्रेन जोधपुर तक ही चलेेगी।
----

सांसद ने लिखा था पत्र
सांसद दियाकुमारी ने 20 जून को रेलमंत्री को पत्र लिखकर इस ट्रेन के जालोर तक विस्तार की मांग की थी। पत्र में सांसद दियाकुमारी ने हवाला दिया कि इस ट्रेन को पाली तक बढ़ाने से फायदा नहीं होगा। जबकि इस ट्रेन को जालोर तक बढ़ाया जाए, तो आमजन के साथ उनके संसदीय क्षेत्रों के ग्रेनाइट व्यवसाय करने वाले हजारों लोगों को फायदा होगा। वहीं, साप्ताहिक के अलावा कई नियमित ट्रेनें संचालित की जा रही है, जो पाली से होकर गुजरती है। जबकि लंबे समय से जालोर से जयपुर सीधी ट्रेन की मांग को नजरअंदाज करते हुए इसका विस्तार पाली तक किया गया है।
----------------

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग