9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जाखड़ ने देहदान कर दिया महादान का संदेश

एम्स जोधपुर
less than 1 minute read
Google source verification
जाखड़ ने देहदान कर दिया महादान का संदेश

जाखड़ ने देहदान कर दिया महादान का संदेश

जोधपुर. अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ( एम्स) जोधपुर में शुक्रवार को जिले के पीपाड़ सिटी खवासपुरा गांव निवासी दयाराम जाखड़ का देह दान किया गया।

परिजनों के मुताबिक मेटास्टेटिक प्रॉस्टेट कैंसर से पीडि़त 76 वर्षीय जाखड़ का लंबे समय से एम्स में इलाज चल रहा था। उन्होंने जीवित रहते स्वैच्छा से देहदान करने का फैसला कर लिया था। उनके निधन के बाद पुत्री विजयलक्ष्मी व अन्य परिजनों ने शुक्रवार को एम्स में देहदान की औपचारिकताएं पूरी की।

विजयलक्ष्मी ने कहा कि जाखड़ हमेशा परंपराओं से परे वैज्ञानिक सोच रखते थे। उनकी यह ही इच्छा थी की उनका शरीर इस देश के काम आए। भावी चिकित्सक उनके शरीर पर शोध करे ताकि चिकित्सा और प्रगति करे। एम्स एनाटॉमी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. सूरजीत घटक ने जाखड़ परिवार का आभार जताते हुए कहा कि समाज में हरेक व्यक्ति की सोच ऐसी ही होनी चाहिए। गौरतलब हैं कि जोधपुर में लोग बढ़-चढ़कर देहदान के लिए आगे आ रहे है।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग