9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तीस हजार रुपए रिश्वत लेते जालोर डीइओ,पीए व लेखाधिकारी गिरफ्तार

- जालोर के जिला शिक्षा विभाग में एसीबी कार्रवाई- डीइओ के पीए ने ली रिश्वत, डीइओ व लेखाधिकारी से भी एसीबी कर रही पूछताछ
less than 1 minute read
Google source verification
तीस हजार रुपए रिश्वत लेते जालोर डीइओ,पीए व लेखाधिकारी गिरफ्तार

तीस हजार रुपए रिश्वत लेते जालोर डीइओ,पीए व लेखाधिकारी गिरफ्तार

जोधपुर.
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो जालोर ने निजी विद्यालय के निरीक्षण की जांच रिपोर्ट पक्ष की बनाने की एवज में तीस हजार रुपए रिश्वत लेने पर जालोर के जिला शिक्षा अधिकारी(डीइओ) मोहनलाल मेघवाल, निजी सचिव व लेखाधिकारी को शुक्रवार को गिरफ्तार किया। डीइओ के लिए निजी सचिव ने यह रिश्वत ली थी।
एसीबी के उप महानिरीक्षक डॉ विष्णुकांत ने बताया कि पाली जिले में बाली निवासी पंकज व्यास जालोर के भाद्रार्जुन में सरस्वती विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय में कार्यालय प्रभारी है। उसकी शिकायत व गोपनीय सत्यापन के बाद ट्रैप कार्रवाई की गई। जालोर के जिला शिक्षा अधिकारी (प्राशि) कार्यालय में सहायक प्रशासनिक अधिकारी दिनेश कुमार को तीस हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। उससे पूछताछ के बाद जालोर के जिला शिक्षा अधिकारी मोहनलाल मेघवाल व शिक्षा विभाग में लेखाधिकारी बसंत कुमार शाह को भी किया गया। तीनों से पूछताछ की जा रही है।

जांच रिपोर्ट पक्ष की बनाने की एवज में ली रिश्वत
गत दिनों जिला शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में एक टीम ने भाद्रार्जुन स्थित सरस्वती विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया था। जांच रिपोर्ट पक्ष की बनाने की एवज में जिला शिक्षा अधिकारी मोहनलाल व बसंत कुमार ने तीस हजार रुपए की मांग की थी। पंकज व्यास ने १७ जून को एसीबी से शिकायत की। एसीबी ने गुरुवार को गोपनीय सत्यापन कराया गया। डीइओ व लेखाधिकारी के रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई। परिवादी पंकज रिश्वत देने गुरुवार को जिला शिक्षा अधिकारी (प्राशि) कार्यालय पहुंचा, जहां डीइओ व लेखाधिकारी के कहने पर पीए दिनेश कुमार ने रिश्वत के तीस हजार रुपए लिए। तभी एसीबी जालोर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ महावीर सिंह राणावत ने दबिश दी और पीए दिनेश कुमार को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। फिर जिला शिक्षा अधिकारी मोहनलाल व लेखाधिकारी बसंत कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग