
32 लाख रुपए की शराब पर चलाई जेसीबी
खारिया मीठापुर. बिलाड़ा पुलिस थाना परिसर में रविवार को न्यायालय के आदेश पर कार्रवाई करते हुए आबकारी के जिला अधिकारी रिछपाल सिंह बुरड़क ने 32 लाख की अवैध शराब पर बुल्डोजर चलाकर उसे नष्ट करवाया। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि वर्ष 2017-18 में आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब में 32685 अंग्रेजी व 6100 देशी शराब के पव्वे पकड़े गए थे। जिनकी बाजार में कीमत करीब 32 लाख रुपए है। उनको नष्ट करने की कार्यवाही पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में की गई। आबकारी निरीक्षक उम्मेदाराम ने बताया कि देशी व अंग्रेजी बोतलों से भरे कार्टून को बिलाड़ा पुलिस थाना परिसर के पीछे वाले भाग पर बुल्डोजर चलाकर नष्ट किया गया। बाद में जेसीबी बुलाकर खड्डा खुदवाकर सारी अवैध शराब को नष्ट करने की कार्रवाई की गई। इस दौरान थानाधिकारी राजीव भादू, उम्मेदाराम सहित स्टाफकर्मी मौजूद थे।
इन मामलों का हुआ निस्तारण
दिनांक बरामद शराब
२६ जून २०१७, ३२६३८ अंग्रेजी पव्वे
२२ जून, २०१७ ५९९२ देसी पव्वे
१० फरवरी, २०१७ १२ देसी पव्वे
१७ जून, २०१७ ९४ देसी पव्वे
10 फरवरी, 2017 3 अंग्रेजी पव्वे
10 फरवरी 3 बीयर
कुल 32 लाख की शराब नष्ट की गई।
Published on:
21 Jan 2019 12:14 am
