9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तीसरी मंजिल पर बना दिए अवैध फ्लैट, जेडीए ने किए सीज

- बनाड़ रोड प्रभात नगर में निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत में कार्रवाई
2 min read
Google source verification
jodhpur news,jda news,Seize action,

- बनाड़ रोड प्रभात नगर में निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत में कार्रवाई


जोधपुर. शहर के बनाड़ रोड प्रभात नगर क्षेत्र में एक बहुमंजिला इमारत में अवैध निर्माण कार्य कई बार रुकवाने के बाद भी जब निर्माण जारी रहा तो सोमवार को जोधपुर विकास प्राधिकरण की टीम ने इमारत की तीसरी मंजिल ही सीज कर दी। साथ ही बनाड रोड पर चार दुकानों के बाहर किया गया अतिक्रमण भी हटाया गया।
जेडीए उपायुक्त श्रवणसिंह राजावत के निर्देश पर प्रवर्तन निरीक्षक संतोष पंवार मय टीम प्रभात नगर पहुंचे। जिस भवन को पूर्व में दो बार अवैध निर्माण नहीं करने का नोटिस दो बार जारी हो रखा है। कई बार कार्य रुकवा कर यहां से उपकरण वह सामान भी जब्त किया गया था। लेकिन इसके बावजदू अवैध निर्माण जारी रहा। इस पर सोमवार को टीम ने इमारत की तीसरी मंजिल को सीज कर दिया है। इस भवन के निर्माण की दो मंजिला तक की अनुमति ही दी गई थी। लेकिन निर्माणकर्ता इसको तीन मंजिल से भी अधिक बना रहा था।
एक मंजिल पर तीन फ्लैट
इस इमारत में रहवासीय फ्लैट का निर्माण किया जा रहा था। प्रत्येक मंजिल पर तीन फ्लैट बने हैं। तीसरी मंजिल जिसे सीज किया गया है यहां भी तीन फ्लैट बने हुए हैं।
दुकानों का अवैध निर्माण भी हटवाया
इसके अलावा टीम ने बनाड़ गांव, नान्दड़ी में दो दुकानों का अवैध निर्माण भी रुकवाया। साथ ही मुख्य बनाड़ रोड पर दुकानों के बाहर सामान रख किया गया अतिक्रमण भी हटवाया।
सिर्फ पूव जोन की सक्रिय
जेडीए के क्षेत्र में विकास और अवैध निर्माण की निगरानी की दृष्टि में चार अलग-अलग दिशाओं में चार जोन बने हुए हैं। इनमें सर्वाधिक जांच और अवैध निर्माण का काम सिर्फ पूर्व जोन में ही हो रहा है। अन्य तीन जोन के अधिकारी बिल्कुल ढिलाई के साथ बैठे। यहां के जोन प्रमुख और अन्य अतिक्रमण निरोधक दस्ते द्वारा भी न तो कोई जांच होती है और न ही कोई कार्रवाई। पिछले तीन माह में इन सभी जोन में महज ३ सीज की कार्रवाई ही की गई है।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग