9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मजदूर दंपति के घर से आभूषण चुराए

- रोडवेज वर्कशॉप से बसों के पाट्र्स चोरी
less than 1 minute read
Google source verification
मजदूर दंपति के घर से आभूषण चुराए

मजदूर दंपति के घर से आभूषण चुराए

जोधपुर.
मथानिया थानान्तर्गत बिंजवाडि़या गांव में पति-पत्नी के मजदूरी पर जाने के बाद दिनदहाड़े चाबी से ताले खोलकर मकान से सोने-चांदी के आभूषण व रुपए चुरा लिए गए। उधर, महामंदिर थानान्तर्गत भदवासिया स्थित रोडवेज वर्कशॉप से बस के पाट्र्स भी चोरी हो गए।

पुलिस के अनुसार बिंजवाडि़या निवासी महेशपुरी पुत्र ओमकारपुरी गोस्वामी गत गुरुवार सुबह घर से कुछ दूर स्थित टेंट हाउस में काम करने चला गया था। पत्नी भी मजदूरी करने निकल गई थी। घर पर कोई नहीं था। दोपहर में महेश खाना खाने घर आया था और फिर टेंट हाउस की साइट पर काम करने निकल गया। शाम को पत्नी काम से लौटी और ताले खोलकर अंदर पहुंची तो चोरी का पता लगा। अलमारी में रखी सोने की रखड़ी सैट, सोने की अंगूठी और कमरे में रखी चांदी की दो पायजेब जोड़ी गायब थी। पत्नी ने टेंट हाउस जाकर पति को सूचना कराई। फिर पति घर पहुंचा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस का कहना है कि मजदूरी जाते समय महेश ने ताला लगाकर मकान के बाहर चाबी रखी थी। संभवत: उसी से ताले खोलकर वारदात की गई है और फिर ताले वापस लगा दिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
रोडवेज के केन्द्रीय कार्यशाला के मुख्य उत्पादन अधिकारी हनुमानसिंह ने महामंदिर थाने में चोरी का मामला दर्ज कराया। आरोप है कि गत छह जनवरी को वर्कशॉप में खड़ी बस से पंप और स्टार्टर चुरा लिए।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग