9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लगिए से ताला खोलकर चुराए थे जेवर, दोनों गिरफ्तार

- सूने मकान में चोरी का खुलासा, लाखों के आभूषण बरामद
less than 1 minute read
Google source verification
लगिए से ताला खोलकर चुराए थे जेवर, दोनों गिरफ्तार

लगिए से ताला खोलकर चुराए थे जेवर, दोनों गिरफ्तार

जोधपुर.
खाण्डा फलसा थाना पुलिस ने ब्रह्मपुरी में भाटियों का बास स्थित सूने मकान के ताले खोलकर सोने-चांदी के आभूषण चोरी करने का खुलासा कर बुधवार को दो युवकों को गिरफ्तार किया। इनसे सभी आभूषण बरामद किए गए हैं।

थानाधिकारी दिनेश लखावत ने बताया कि ब्रह्मपुरी में भाटियों का बास निवासी अशोक कुमार व्यास के सूने मकान में चोरी का खुलासा कर सूरसागर की बड़ी भील बस्ती निवासी गोपाल पुत्र बाबूलाल भील व चांदपोल भील बस्ती निवासी दयाराम पुत्र खेताराम भील को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों की निशानदेही से सोने की माला, सोने की दो अंगूठियां, कानों में पहनने के झुमके, चांदी की गिलासें, पायजेब, चांदी के सिक्के बरामद किए गए हैं।
पुलिस का कहना है कि मकान मालिक के परिवार सहित किला रोड पर चांदपोल स्थित अन्य मकान में रहने से आरोपियों ने गत दिनों रैकी करने के बाद सूने मकान को निशाना बनाया था। दोनों ने मुख्य द्वार पर लगे ताले में लकड़ी फंसाने के बाद लोहे के लगिए से ताला खोला था। फिर मकान में घुसकर सोने-चांदी के आभूषण पर हाथ साफ कर लिया था। दोनों ने तिजोरी तोडऩे की कोशिश भी की थी। चोरी का मामला दर्ज होने के बाद संदिग्धों से पड़ताल के बाद दोनों को पकड़ लिया गया।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग