9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जेएनवीयू के ठेकाकर्मियों को दिवाली पर तोहफा, 4 महीने का वेतन मिलेगा

JNVU News ठेका फर्म के कार्यकाल में 31 अक्टूबर तक बढ़ोतरी
less than 1 minute read
Google source verification
जेएनवीयू के ठेकाकर्मियों को दिवाली पर तोहफा, 4 महीने का वेतन मिलेगा

जेएनवीयू के ठेकाकर्मियों को दिवाली पर तोहफा, 4 महीने का वेतन मिलेगा

जोधपुर. जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के करीब 400 ठेकाकर्मियों के लिए खुशखबरी है। विवि प्रशासन ने ठेका फर्म का कार्यकाल जून से बढ़ाकर अब 31 अक्टूबर कर दिया है। इससे ठेकाकर्मियों को पिछले 4 महीने से रुका हुआ वेतन मिल सकेगा।

जेएनवीयू ने गत वर्ष जुलाई में जयपुर की प्रखर एजुकेशन फर्म को विवि में उच्च कुशल, कुशल और अकुशल कर्मचारियों का ठेका दिया था। विवि प्रशासन ने पिछले महीने एक पत्र निकालकर ठेका फर्म का जून 2020 में ठेका समाप्त मान लिया, लेकिन विवि में संविदा आधार पर कार्यरत करीब चार सौ से अधिक ठेकाकर्मी लगातार काम कर रहे थे। ऐसे में उनके वेतन संबंधी समस्या खड़ी हो गई। ठेकाकर्मी ने अपने वेतन को लेकर कई बार विरोध प्रदर्शन भी किया। इस पर दिवाली अवकाश से एक दिन पहले जेएनवीयू प्रशाासन ने कुलपति के निर्देश पर एक पत्र निकालकर ठेकाफर्म को अक्टूबर तक विस्तार दे दिया। अब ठेकाकर्मियों की दिवाली खुशी से मनने की उम्मीद है।

हड़ताल का वेतन नहीं मिलेगा
ठेकाकर्मियों ने वेतन नहीं मिलने पर कई बार हड़ताल भी की थी। विवि प्रशासन ने ठेका फर्म को निर्देश दिए हैं कि ठेकाकर्मियों को हड़ताल अवधि का वेतन नहीं दिया जाए।

अब नई फर्म को दिया ठेका
पुरानी फर्म का ठेका समाप्त होने के बाद विवि प्रशासन ने ठेके के लिए नया विज्ञापन निकाला। इस बार ठेका जोधपुर की ही फर्म मैसर्स करणी सिंह को दिया गया है। जयपुर की फर्म ने अपने कार्यकाल के दौरान ठेकाकर्मियों के पीएफ में घोटाला किया था, जिसकी जांच खुद पीएफ कार्यालय के अधिकारियों ने जेएनवीयू आकर की।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग