9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जेएनवीयू की बीएड परीक्षाएं 20 से, प्रवेश पत्र जारी

jnvu news - संभाग में 76 परीक्षा केंद्र बनाए, 17 हजार परीक्षार्थी बैठेंगे
less than 1 minute read
Google source verification
जेएनवीयू की बीएड परीक्षाएं 20 से, प्रवेश पत्र जारी

जेएनवीयू की बीएड परीक्षाएं 20 से, प्रवेश पत्र जारी

जोधपुर. जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय जोधपुर एवं संभाग के जोधपुर, पाली, जालोर, बाड़मेर एवं जैसलमेर जिलों के सम्बद्ध सभी महाविद्यालयों में बीएड प्रथम वर्ष की परीक्षाएं 21 अक्टूबर और बीएड अंतिम वर्ष की 20 अक्टूबर से शुरू होने जा रही है। विवि ने शुक्रवार को परीक्षा के प्रवेश पत्र विवि की वेबसाइट पर ऑनलाइन जारी कर दिए। परीक्षाएं दोपहर 12 से 2 बजे की दूसरी पारी में आयोजित की जाएगी। पूरे संभाग में 76 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सर्वाधिक परीक्षा केंद्र जोधपुर और सबसे कम जैसलमेर में है। दोनों ही कक्षाओं में करीब 17 हजार परीक्षार्थी बैठ रहे हैं।

प्रवेश पत्र नहीं तो परीक्षा शाखा से करें सम्पर्क
परीक्षा नियंत्रक प्रो जैताराम विश्नोई ने बताया कि केवल उन्हीं परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र जारी किए गए हैं जिन्होंने परीक्षा आवेदन की हार्ड-कापी संग्रहण केन्द्र पर जमा करवाकर ऑनलाइन सत्यापित एवं प्रमाणित करवाई है। किसी परीक्षार्थी को समस्या होने पर वह संग्रहण केन्द्र पर जा कर परीक्षा केन्द्र पर मेल द्वारा सूचना भेज सकता है।

कहां-कितने परीक्षा केंद्र
शहर ------------ परीक्षा केंद्र की संख्या
जोधपुर------------ 31
जोधपुर ग्रामीण-------- 9
पाली ------------ 12
जालोर ------------ 14
बाड़मेर ------------ 06
जैसलमेर ------------ 04

कितने विद्यार्थी
- 8450 बीएड प्रथम वर्ष में बैठेंगे
- 8434 परीक्षार्थी बीएड अंतिम वर्ष
- 76 परीक्षा केंद्र
- 3 उडऩ दस्ते

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग