9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर
JNVU: बीएड के प्रवेश पत्र ऑनलाइन जारी
Play video

JNVU: बीएड के प्रवेश पत्र ऑनलाइन जारी

Jai Narayan Vyas University, Jodhpur
Google source verification

जोधपुर. जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय जोधपुर एवं सम्भाग के जोधपुर, पाली, जालोर, बाड़मेर तथा जैसलमेर जिलो के सभी सम्बद्ध बीएड महाविद्यालय के जेएनवीयू पाठ्यक्रम से संचालित बीएड प्रथम व द्वितीय वर्ष के प्रवेश पत्र ऑनलाइन जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा नियंत्रक प्रो. जैताराम विश्नोई ने बताया कि बीएड प्रथम वर्ष की परीक्षा नौ जून से और बीएड द्वितीय वर्ष की परीक्षा 11 जून से सुबह 9 से 12 बजे की पारी में सम्भाग के सभी जिलों में होगी। जिन परीक्षार्थियों ने परीक्षा आवेदन की हार्ड कॉपी संबधित संकाय/महाविद्यालय में जमा करवाई है, उन्हीं परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र ऑनलाइन जारी किए गए हैं। प्रो. विश्नोई ने बताया कि इस संबंध में किसी परीक्षार्थी को समस्या हो तो सहायक कुलसचिव, परीक्षा शाखा से सम्पर्क कर समाधान करवा सकते हैं।