9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जेएनवीयू: पश्चिमी क्षेत्रीय युवा महोत्सव चयन के लिए प्रतियोगिताएं 11 से

jodhpur news jnvu news  
less than 1 minute read
Google source verification
जेएनवीयू: पश्चिमी क्षेत्रीय युवा महोत्सव चयन के लिए प्रतियोगिताएं 11 से

जेएनवीयू: पश्चिमी क्षेत्रीय युवा महोत्सव चयन के लिए प्रतियोगिताएं 11 से


जोधपुर. जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के छात्र सेवा मण्डल की ओर से 11 से 17 अक्टूबर तक संभाग स्तर पर प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। इन प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राएं दिसम्बर के अंतिम सप्ताह में गुजरात के सूरत में आयोजित ३५वें पश्चिमी क्षेत्रीय युवा महोत्सव में जेएनवीयू का प्रतिनिधित्व करेंगे।
छात्र सेवा मण्डल के सचिव डॉ. जालम सिंह रावलोत ने बताया कि 11 अक्टूबर को वाद-विवाद एवं सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी, 12 अक्टूबर को मेहंदी, पोस्टर बनाना, ऑन द स्पॉट पेंटिंग, 14 अक्टूबर को कार्टूनिंग, कोलॉज, क्ले मॉडलिंग, 15 अक्टूबर को फ ॉक सांग्स, क्लासिकल सांग्स, सेमी क्लासिकल सांग्स (गज़ल-भजन), ग्रुप सांग्स (इंडियन/वेस्टर्न), 16 अक्टूबर को फ ॉक ट्रीबल डांस प्रतियोगिता आयोजित होगी। वहीं 17 अक्टूबर को रंगोली एवं थिएटर इवेंट प्रतियोगिता आयोजित होगी। इन प्रतियोगिताओं में सर्वश्रेष्ठ चयनित छात्र-छात्राओं को दिसम्बर के अन्तिम सप्ताह में गुजरात के सूरत में आयोज्य 35वें पश्चिमी क्षेत्रीय युवा महोत्सव में जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करने भेजा जाएगा, जिसमें जेएनवीयू का यह दल अपनी सहभागिता निभाएगा। चयन प्रक्रिया में भाग लेने के लिए विद्यार्थी को छात्र सेवा मण्डल कार्यालय पुराना परिसर में संबंधित प्रतियोगिता का फ ॉर्म भरकर जमा करवाना होगा या विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर ऑनलाइन फ ॉर्म भी डाउनलोड कर सकते हैं। फ ॉर्म को भरकर उसकी हॉर्डकॉपी छात्र सेवा मंडल कार्यालय पुराना परिसर में जमा करवानी होगी।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग