9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जेएनवीयू ‘फ्लोसम 2018’ में झलका उत्साह

मिस्टर डायमंड रामनिवास जाट तथा मिस डायमंड पूजा व्यास को चुना गया
2 min read
Google source verification
JNVU 'Flossom 2018' glows in

जेएनवीयू ‘फ्लोसम 2018’ में झलका उत्साह

जोधपुर. जेएनवीयू नया परिसर के रसायन शास्त्र विभाग मे एमएससी केमेस्ट्री की फ्रेशर पार्टी ‘फ्लोसम 2018’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने उत्साह से भाग लिया।

मिस्टर डायमंड रामनिवास जाट तथा मिस डायमंड पूजा व्यास को चुना गया। बेस्ट ड्रेस का अवार्ड दिनेश देवडा और निकिता मीणा को दिया गया। विभागाध्यक्ष प्रो सीमा आचार्य और पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष कांता ग्वाला, महासचिव मनीष विश्नोई, छात्र नेता महिपाल जाखर, सुमेर, जितेन्द्र गोदारा आदि उपस्थित रहे।

केवि क्रमांक-१ सेना में बैठक

जोधपुर. केवि क्रमांक-१ सेना में उप संकुल स्तरीय प्राथमिक विभाग के विद्यार्थियों के लिए केविस मु. व संभागीय कार्यालय जयपुर की ओर से साझा कार्यक्रम के संबंध में प्राचार्यों व प्रधानाध्यापकों की बैठक हुई। कार्यक्रम में प्राचार्य एमआर रावल व प्रभारी प्राचार्य डॉ. एमएमए उस्मानी के आतिथ्य में हुआ। इसमें केवि वायुसेना जैसलमेर, सीसुब डाबला पोकरण, रामगढ़, जोधपुर, केवि जालोर, पाली व तिंवरी के प्राचार्य व प्रधानाध्यापक सम्मिलित हुए। प्रधानाध्यापक दिनेश कुमार बोहरा ने आभार जताया।

खेलकूद प्रतियोगिता आज

महाराजा श्री अग्रसेन की जयन्ती के उपलक्ष्य में रविवार को चौपासनी हाउसिंग बोर्ड प्रथम पुलिया स्थित अग्रसेन संस्थान में खेलकूद प्रतियोगिताएं व मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अग्रसेन संस्थान सचिव उमेश लीला ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत और विशिष्ट अतिथि जीएसटी कमिश्नर आलोक गुप्ता व रीको के वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक विनीत गुप्ता होंगे।

स्टेट स्पीड़ टीम का चयन

स्टेट स्पीड बॉल एसोसिएशन की ओर से पाली मारवाड़ में होने वाली जूनियर व सीनियर आेपन स्टेट स्पीड प्रतियोगिता में सरस्वती बाल वीणा भारती उमावि के प्रतियोगी भी भाग लेंगे। सीनियर वर्ग छात्र टीम में चन्द्रसिंह, रविन्द्र सिंह, अभिषेक सिंह, हीराराम, बुलाराम, ओमप्रकाश, गुलाबसिंह, महेन्द्र सुथार औव सीनियर छात्रा वर्ग में तनुष्का, रेखा, ललिता, मोनिका, रजनी, शारदा, डिम्पल, बेबी का चयन किया गया।

जूनियर छात्र वर्ग में उम्मेद राणेजा, लोशन सुथार, महेश सुथार, रमेश, नखतसिंह, ओमप्रकाश, जगदीश, जेठाराम और जूनियर छात्रा वर्ग में अमृता, पूनम, ऐश्वर्या, प्रतिभा, खुशबू, खुशी, गीता का चयन किया गया।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग