9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जेएनवीयू: कर्मचारियों को समय पर आने के लिए किया पाबंद

JNVU news  
less than 1 minute read
Google source verification
जेएनवीयू: कर्मचारियों को समय पर आने के लिए किया पाबंद

जेएनवीयू: कर्मचारियों को समय पर आने के लिए किया पाबंद

जोधपुर. जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय प्रशासन ने अपने विभिन्न विभागों और संकायों में कर्मचारियों की लेटलतीफी पर चिंता जताई है।
विश्वविद्यालय कुलसचिव ने एक आदेश जारी कर समस्त विभागाध्यक्ष, अधिष्ठाता और नियंत्रण अधिकारियों को अपने अधीन कर्मचारियों को समय पर आने और जाने के लिए पाबंद करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन के अनुसार अगर कुलपति के आकस्मिक निरीक्षण में किसी भी कार्यालय या विभाग में कर्मचारी अनुपस्थित पाया जाता है तो संबंधित कर्मचारी और नियंत्रण अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विश्वविद्यालय के केंद्रीय कार्यालय के अलावा पुराना परिसर, नया परिसर, एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज और कमला नेहरू महिला महाविद्यालय में कई शैक्षणिक और अशैक्षणिक कर्मचारी कार्यरत है। विश्वविद्यालय के कई विभागों और संकायों में कुछ कर्मचारी देरी से आने के साथ जल्दी चले जाते हैं जिसको लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन पिछले कई समय से निगाह रखे हुए था। गौरतलब है कि जोधपुर के संभागीय आयुक्त समित शर्मा की ओर से हाल ही में सभी विभागों के कर्मचारियों को समय पर पाबंदी के लिए टीमें गठित करने के बाद शहर के कई अन्य कार्यालय भी हरकत में आ गए हैं।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग