9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जेएनवीयू में प्रोविजनल प्रवेश प्रक्रिया सोमवार से

jnvu news - स्नातक प्रथम, द्वितीय वर्ष और पीजी पूर्वाद्र्ध के विद्यार्थियों को मिलेगा प्रोविजनल प्रवेश- एडमिशन बोर्ड की बैठक में लिया गया निर्णय- 1 सितम्बर से शुरू होगी नियमित कक्षाएं
less than 1 minute read
Google source verification
जेएनवीयू में प्रोविजनल प्रवेश प्रक्रिया सोमवार से

जेएनवीयू में प्रोविजनल प्रवेश प्रक्रिया सोमवार से

जोधपुर. जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को अगली कक्षाओं में प्रोविजनल प्रवेश दिया जाएगा। विवि के स्नातक प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों को द्वितीय वर्ष, द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों को तृतीय वर्ष, ऑनर्स पूर्वाद्र्ध को अंतिम वर्ष और स्नातकोत्तर पूर्वाद्र्ध के विद्यार्थियों को उत्तरार्ध में प्रवेश दिया जाएगा। प्रवेश प्रक्रिया 22 जून से शुरू होगी।

जेएनवीयू की हाल ही में हुई एडमिशन बोर्ड की बैठक में प्रोविजनल प्रवेश देने पर निर्णय किया गया है। प्रवेश ऑनलाइन होगा। छात्र छात्राओं को ऑनलाइन ही फीस जमा करवानी है। इस बार उन्हें संबंधित संकायों में हार्ड कॉपी जमा नहीं करवानी पड़ेगी। अगर विद्यार्थी वर्तमान में अध्ययनरत कक्षाओं की जुलाई-अगस्त में होने वाली मुख्य परीक्षाओं के दौरान फेल हो जाता है तो उसका प्रोविजनल प्रवेश रद्द कर दिया जाएगा। साथ ही उसकी ऑनलाइन फीस भी वापस लौटा दी जाएगी।


बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रथम वर्ष एसएफ एस में प्रविष्ठ विद्यार्थियों को स्नातक द्वितीय, तृतीय वर्ष एवं अन्य समस्त पाठ्यक्रम में एसएफ एस सीट में ही प्रवेश दिया जाऐगा। किसी भी परिस्थिति में एसएफ एस से सामान्य सीट में परिवर्तन नहीं किया जाएगा। बैठक में सत्र 2020-21 में समस्त संकायों के विद्यार्थियों को प्रवेश/परीक्षा शुल्क एवं अन्य शुल्क केवल आरटीजीएस/ऑनलाईन ही जमा करवाना होगा। वहीं समस्त परीक्षाएं 31 अगस्त तक पूर्ण करने एवं 1 सितंबर से नियमित कक्षाएं प्रारंभ करने का भी निर्णय लिया गया।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग