9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जेएनवीयू की बीए द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं आज से, 44 हजार विद्यार्थी बैठेंगे

- संभाग में 117 परीक्षा केंद्र बनाए- सुबह 8 से 11 बजे और अपराह्न 3 से 4.30 बजे तक होगी- यूनिट की बाध्यता हटाई, डेढ़-डेढ़ घण्टे के दो प्रश्न पत्र लगातार होंगे, प्रश्न पत्र का सी पार्ट नहीं करना है
2 min read
Google source verification
जेएनवीयू की बीए द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं आज से, 44 हजार विद्यार्थी बैठेंगे

जेएनवीयू की बीए द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं आज से, 44 हजार विद्यार्थी बैठेंगे

जोधपुर. जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय की स्नातक द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं सोमवार से शुरू हो रही है। परीक्षा में जोधपुर, जैसलमेर, जालौर, पाली और बाड़मेर से संबद्ध महाविद्यालयों से कुल 43 हजार 768 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा के लिए 117 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा में नियमित विद्यार्थियों के अलावा स्वयंपाठी, भूतपूर्व, श्रेणी व प्रतिशत सुधार और पूरक परीक्षार्थी भी शामिल होंगे। सुबह की पारी में सुबह 8 से 11 बजे तक बीए, बीएससी और बीकॉम द्वितीय वर्ष की परीक्षा है। अपराह्न 3 से 4.30 बजे तक बीसीए और बीबीए द्वितीय वर्ष की परीक्षा होगी।
गौरतलब है कि गत वर्ष स्नातक द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों को प्रमोट कर दिया गया था। इधर स्नातक अंतिम वर्ष की परीक्षाएं अगस्त में ही हो चुकी है।

आधा पेपर करना होगा, यूनिट की अनिवार्यता नहीं
- प्रश्न पत्र तीन सेक्शन ए, बी व सी में बंटा हुआ है जो पहले छप चुका है।
- छात्रों को सी सेक्शन हल नहीं करना है। इसमें बड़े सवाल होते हैं। इसे हटा दिया गया है।
- ए सेक्शन में एक अथवा दो अंक के 10 प्रश्न है। विद्यार्थियों को इसमें 5 सवाल हल करने हैं।
- बी सेक्शन में पांच यूनिट से 2-2 प्रश्न आते हैं। इसमें से विद्यार्थियों को केवल 3 प्रश्न करने हैं।
- यूनिट की बाध्यता नहीं है यानी 10 सवाल में से कोई भी तीन सवाल कर सकेगा। विद्यार्थी चाहे तो एक ही यूनिट के दो प्रश्न कर सकता है।
- कुल मिलाकर 8 सवाल करने होंगे यानी आधा पेपर हल करना होगा।
........................
कहां-कितने परीक्षा केंद्र
जिला ------- परीक्षा केंद्र
जोधपुर (शहर) ---- 18
जोधपुर (ग्रामीण) ---- 22
पाली ----- 18
जालोर ---- 30
बाड़मेर ---- 25
जैसलमेर ---- 4
................

किस कक्षा में कितने विद्यार्थी
कक्षा -------------- विद्यार्थी
बीए ------- 31589
बीएससी ---- 6230
बीकॉम ---- 4814
बीसीए ---- 465
बीबीए ---- 249
बीएससी गृहविज्ञान ---- 06
बीए ऑनर्स ---- 35
बीकॉम ऑनर्स (बीएफई) ---- 253
बीकॉम ऑनर्स (एकाउटिंग) ---- 127
..........................

‘कोविड के चलते परीक्षार्थियों को बगैर यूनिट बाध्यता के केवल आधा प्रश्न पत्र हल करना होगा।’
प्रो केआर गेनवा, परीक्षा नियंत्रक, जेएनवीयू

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग