
student union polls, student union, student union election, JNVU student union election, jnvu, jodhpur crime news, jodhpur news, jodhpur news in hindi
जोधपुर. जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के केन्द्रीय कार्यालय में प्रदर्शन के दौरान स्पोट्र्स बोर्ड के तत्कालीन सचिव से धक्का-मुक्की व जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने के नौ माह पुराने मामले में शास्त्रीनगर थाना पुलिस ने बुधवार को छात्रसंघ अध्यक्ष के भाई चेतन ग्वाला को गिरफ्तार कर लिया। ग्वाला पीजी व यूजी छात्रावास से बाहरी युवकों के संदेह में पकड़े छात्रों की मदद के लिए थाने पहुंचा था। पुलिस के अनुसार गत वर्ष 16 नवम्बर को कुलसचिव कार्यालय में स्पोट्र्स बोर्ड के तत्कालीन सचिव डॉ बाबूलाल दायमा के खिलाफ छात्र नेताओं ने विरोध प्रदर्शन किया था। इस दौरान दायमा से छात्रों ने अभद्रता की थी। दायमा का आरोप था कि छात्र नेता चेतन ग्वाला व रामचन्द्र जलवानिया ने अभद्र व्यवहार किया और जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया था। साथ ही गिरेबान पकडऩे का भी आरोप लगाया गया था।
मामले की जांच कर रहे सहायक पुलिस आयुक्त (पश्चिम) ने कुछ माह पहले रामचन्द्र जलवानिया को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि रातानाडा वेस्ट पटेल नगर निवासी चेतन ग्वाला पुत्र मांगीलाल को बुधवार देर शाम गिरफ्तार किया गया। चेतन ग्वाला छात्रसंघ अध्यक्ष कांता ग्वाला का भाई है।
कई बार दुबारा जांच के बाद माना दोषी
पुलिस ने छात्रनेता चेतन को मामले में दोषी मान लिया था। उसे कई बार थाने में समर्पण कराने के प्रयास किए गए थे। इस पर छात्रसंघ अध्यक्ष ने पुलिस कमिश्नर व पुलिस उपायुक्त को परिवाद सौंपकर जांच अधिकारी बदलने व निष्पक्ष जांच की मांग की थी। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) सरिता सिंह ने भी मामले की जांच की। कई बिन्दुओं पर जांच के बाद भी उसके खिलाफ आरोप प्रमाणित माने गए थे। गत वर्ष दिसम्बर में उसको गिरफ्तार करने के आदेश जारी किए गए थे।
दिखने लगा है चुनावी रंग
जहां एक ओर जयपुर में छात्रसंघ चुनावों से एक दिन पहले ही एनएसयूआई प्रदेशाध्यक्ष और प्रत्याशी पर जानलेवा हमला होने की घटना ने दहला कर रख दिया है। वहीं जोधपुर में भी पिछले कुछ दिनों से इस तरह के हमले और तोडफ़ोड़ की घटनाओं में बढ़ावा देखने को मिला है। चुनाव की तारीख 10 सितंबर है लेकिन समर्थकों की ओर से विरोधी पक्ष के समर्थकों के साथ झड़पें बढऩे से माहौल गर्माने लग गया है।
Published on:
30 Aug 2018 09:19 am
बड़ी खबरें
View Allजोधपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
