9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जेएनवीयू प्रशासन 1 साल बाद एक्शन में,खाली करवाए जा रहे छात्रसंघ कार्यालय

JNVU News - छात्रसंघ अध्यक्ष कार्यालय का काफी सामान गायब, जो मिला वह भी टूटा-फूटा- 6 एससी में से 4 की आउटडोर यूनिट गायब, कुर्सियां भी नहीं
2 min read
Google source verification
जेएनवीयू प्रशासन 1 साल बाद एक्शन में,खाली करवाए जा रहे छात्रसंघ कार्यालय

जेएनवीयू प्रशासन 1 साल बाद एक्शन में,खाली करवाए जा रहे छात्रसंघ कार्यालय

जोधपुर. जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय प्रशासन ने रविवार को रेजिडेंसी रोड स्थित निवर्तमान छात्रसंघ अध्यक्ष रवींद्र सिंह भाटी का कार्यालय खाली करवा दिया। दो दिन पहले पुराना परिसर स्थित छात्रसंघ महासचिव शुभम देवड़ा और सांयकालीन अध्ययन संस्थान के महासचिव नटवरसिंह का कार्यालय खाली करवाया गया। सोमवार को सायंकालीन अध्ययन संस्थान के अध्यक्ष देवीसिंह और उपाध्यक्ष आईपाल सिंह भाटी का कार्यालय खाली करवाया जाएगा। छात्रसंघ की वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुशीला मेघवाल का कमला नेहरु कॉलेज और संयुक्त सचिव सुनील विश्नोई का नया परिसर में कार्यालय है। सुनील विश्नोई के मोबाइल नम्बर बदलने से विवि प्रशासन का उससे सम्पर्क नहीं हो पा रहा है। केएन कॉलेज स्थित छात्रसंघ कार्यालयों की स्थिति भी पता की जाएगी। गौरतलब है कि विवि छात्रसंघ कार्यकारिणी 2019-20 का कार्यकाल 30 अप्रेल 2020 को खत्म हो गया था। विवि प्रशासन के कार्यालय खाली करने के निर्देश देने के बावजूद अधिकांश पदाधिकारियों ने विवि प्रशासन को कार्यालय नहीं सौंपे और अब विवि को जबरदस्ती कार्यालय में घुसकर उसे सील लगाना पड़ रहा है।

केंद्रीय छात्रसंघ कार्यालय में मिला टूटा फूटा सामान
विवि प्रशासन ने शनिवार दोपहर को रेजिडेंसी रोड स्थित केंद्रीय छात्रसंघ अध्यक्ष का कार्यालय खाली करवाया। विवि प्रशासन के अनुसार सभी कमरों के लॉक खुले थे। कुर्सियां गायब थी। टेबल व सोफे थे, लेकिन उनकी हालत खस्ता थी। यहां 6 एयरकंडीशन लगे थे, जिसमें से 4 की आउटडोर यूनिट गायब थी। कुछ सामान पुराना लग रहा था। विवि प्रशासन सभी सामान को लोडिंग टैक्सी में डलवाकर ले गया। इसके बाद कार्यालय के बोर्ड पर पुताई कर दी गई। कमरों को सील कर दिया गया। एक दो दिन में विवि प्रशासन अपने पास उपलब्ध सामान की सूची से बरामद किए गए सामान का मिलान करेगा। कार्यवाही में विवि के चीफ प्रोक्टर डॉ सुरेश सांखला, विवि इंजीनियर सहित अन्य अधिकारियों की टीम थी।

छात्रसंघ अध्यक्ष को मिलते हैं 11 लाख, फर्नीचर का पैसा अलग

विवि प्रशासन छात्रसंघ अध्यक्ष को प्रति छात्र 50 रुपए के अनुसार छात्रसंघ फण्ड देता है। विवि में 20 हजार से अधिक नियमित विद्यार्थी है। ऐसे में छात्रसंघ को 10 से 11 लाख रुपए छात्रसंघ गतिविधियों के मिलते हैं। विवि प्रशासन फर्नीचर अलग से उपलब्ध करवाता है। हर साल 4 से 5 लाख रुपए फर्नीचर पर खर्च हो जाते हैं। हर बार नया छात्रसंघ अध्यक्ष चुने जाने पर वह अपने लिए नया सामान खरीदता है।
...........................

‘हमने कई छात्रसंघ कार्यालय खाली करवा दिए हैं। केंद्रीय छात्रसंघ कार्यालय में कई सामान टूटा-फूटा और गायब मिला। हमने कार्यालय सील कर दिए हैं। सामान की गणना अब की जाएगी।’
-रवि पुरोहित, इंजीनियर, जेएनवीयू जोधपुर

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग