9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जेएनवीयू: ड्यू व एटीकेटी के छात्र पास होंगे

jnvu news - अंक सुधार के लिए अगले साल परीक्षा में बैठ सकते हैं विद्यार्थी
less than 1 minute read
Google source verification
जेएनवीयू: ड्यू व एटीकेटी के छात्र पास होंगे

जेएनवीयू: ड्यू व एटीकेटी के छात्र पास होंगे

जोधपुर. जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय में विभिन्न परीक्षाओं में ड्यू पेपर रहने वाले अथवा एटीकेटी के छात्र-छात्राओं को भी उत्तीर्ण किया जाएगा।
स्नातक पाठ्यक्रम के प्रथम वर्ष और द्वितीय वर्ष के ड््यू प्रश्न पत्रों में उत्तीर्ण प्रश्न पत्रों में से औसत अंकों के आधार पर अंक प्रदान करने का निर्णय किया गया है। स्नातक पाठ्यक्रम में अनिवार्य विषयों के ड््यू पेपर के लिए उत्तीर्ण अंक प्रदान किए जाएंगे। गौरतलब है कि विवि प्रशासन ने स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम के समस्त विद्यार्थियों को प्रमोट करने का निर्णय किया है, लेकिन यह प्रमोशन सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय के अधीन रहेगा। प्रोफेशनल परीक्षाओं के संदर्भ में उनके पाठ्यक्रम संबद्धता देने वाले संस्थानों के अनुसार निर्णय किया जाएगा।

विशेष परिस्थिति में अगले साल परीक्षा

यदि कोई छात्र प्रमोशन से मिले अंकों से संतुष्ट नहीं होता है तो उसके लिए भी विवि ने व्यवस्था की है। स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में अंक सुधार और अतिरिक्त विषय के विद्यार्थियों को विशेष परिस्थितियों में आगामी सत्र की परीक्षा में बैठाने का निर्णय भी किया गया है।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग