
जोधपुर: 12 नए कोरोना संक्रमित मिले, 6 डिस्चार्ज
जोधपुर. जोधपुर में कोरोना संक्रमण के शनिवार को 12 नए मामले सामने आए और 6 मरीजों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया। जोधपुर में अब तक 60970 रोगी संक्रमित और 919 की मौत हो चुकी है। फरवरी के 6 दिनों में 62 रोगी संक्रमित हुए हैं और 1 मौत हुई है। जोन अनुसार प्रतापनगर-2, शहर परकोटा- 2, उदयमंदिर-0, महामंदिर-0, मसूरिया-1, शास्त्रीनगर-1, मधुबन-0, रेजिडेंसी-1, बीजेएस- 0 संक्रमित बताए गए। जोधपुर देहात के बनाड़ (मंडोर )-1, सालावास ( लूणी)-1 , बिलाड़ा-0, भोपालगढ़-0, ओसियां-0, बावड़ी-0, फलोदी-1, बाप-0, शेरगढ़-2 और बालेसर-0 संक्रमित बताए गए हैं।
जिले में अब तक 29,986 लाभार्थियों के लगा कोविड का टीका
जोधपुर में फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीका लगना शुरू हो चुका है। सीएमएचओ डॉ. बलवंत मंडा ने बताया कि द्वितीय चरण में फ्रंटलाइन वर्कर्स का कोविड टीकाकरण किया जा रहा है। सबसे पहले दिन राजस्व विभाग के कार्मिकों, फिर नगर निगम व नगर पालिका कार्मिकों का टीकाकरण किया गया। वहीं शनिवार को द्वितीय चरण के तीसरे सत्र में शहर में शेष रहे निगम कार्मिकों व ग्रामीण क्षेत्र में पुलिस कार्मिकों का वैक्सीनेशन किया गया। तीसरे सत्र में जिले के 32 टीकाकरण केंद्र स्थापित किए गए। जिसके तहत ग्रामीण क्षेत्र में 23 साइट्स पर पुलिस विभाग के कार्मिकों व शहर के पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर स्थित 9 साइट्स पर नगर निगम जोधपुर के कार्मिकों का कोविड वैक्सीनेशन किया गया। जिले की 32 साइट्स पर चिन्हित 1627 लाभार्थियों में से 1513 का कोविड वैक्सीनेशन किया गया। अब तक 29,986 लाभार्थियों का कोविड वैक्सीनेशन किया गया है। जिसमें से प्रथम चरण में स्वास्थ्य कर्मी, 25,177 व द्वितीय चरण में फ्रंटलाइन वर्कर्स 4,809 ने अपना कोविड वैक्सीनेशन करवाया।
Published on:
06 Feb 2021 10:19 pm
