9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर स्थापना दिवस- ‘राव जोधा’ का जोधपुर 563वां स्थापना दिवस मना रहा

सख्त लॉकडाउन से हर बार की तरह इस बार बाजार-सड़कों पर रौनक नहीं होगी
less than 1 minute read
Google source verification
 जोधपुर स्थापना दिवस-  'राव जोधा' का जोधपुर 563वां स्थापना दिवस मना रहा

जोधपुर स्थापना दिवस- 'राव जोधा' का जोधपुर 563वां स्थापना दिवस मना रहा

जोधपुर. हमारा शहर 563वां स्थापना दिवस मना रहा है। हर बार की तरह इस बार बाजार-सड़कों पर रौनक नहीं होगी। लेकिन लोगों के दिलों में उल्लाह कायम रहेगा। घरों में रहकर ही इस दिन को खास बनाने की अपील की गई है। शहर में लॉकडाउन की सख्ती भी झेल रहा है। जिससे हमारी जीवन शैली काफी बदली है।

राजस्थान का जोधपुर शहर रविवार को अपना 563 वां स्थापना दिवस मना रहा है। इस खूबसूरत शहर की स्थापना राव जोधा ने 12 मई, 1459 ई को की थी। इसकी जनसंख्या 10 लाख के पार हो जाने के बाद से ही इसे राजस्थान का दूसरा महानगर घोषित कर दिया गया था। यह यहां के ऐतिहासिक रजवाड़े 'मारवाड़' की राजधानी भी हुआ करता था। जोधपुर थार के रेगिस्तान के बीच अपने ढेरों शानदार महलों, दुर्गों और मन्दिरों वाला प्रसिद्ध पर्यटन स्थल भी है।

ये भी हैं उपलब्धियां
जोधपुर को राजस्थान की न्यायिक राजधानी कहा जाता है, राजस्थान का उच्च न्यायालय भी जोधपुर में ही स्थित है। जोधपुर पूरे विश्व से जुड़ने के लिये अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा भी मौजुद है। पूरे राजस्थान के प्रसिद्ध विभाग जैसे मौसम विभाग, नार्कोटिक विभाग सीबीआइ, कस्टम, वस्त्र मन्त्रालय आदि मौजूद है।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग