9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर में मानसून की मेहर, दो दिन में निपट गया चौमासा

jodhpur news jodhpur weather news rajasthan monsoon news   - जोधपुर में 28 जुलाई व 16 अगस्त को केवल 2 दिन में हो गई औसत से दुगुनी बारिश
2 min read
Google source verification
jodhpur weather

जोधपुर में मानसून की मेहर, दो दिन में निपट गया चौमासा

जोधपुर. इस साल मारवाड़ में करीब 20 दिन की देरी से मानसून सक्रिय होने के बावजूद मानसून की मेहर हो गई। बाड़मेर-जैसलमेर को छोड़ संभाग के सभी जिलों में अब तक मानसून की बरसात औसत से अधिक हुई है। ग्लोबल वार्मिंग के कारण बरसात के पैटर्न में बदलाव होने से मानसून के दिन जरूर घट गए, लेकिन मानसून की बरसात की तीव्रता अधिक हो गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले समय में थार मरुस्थल से लगते इलाकों में बरसात का वार्षिक औसत बढ़ाना पड़ सकता है।

जोधपुर में 4 जुलाई को मानसून ने दस्तक दी थी लेकिन मानसून की पहली अच्छी बरसात 28 जुलाई को हुई। एक ही दिन में 156.3 मिलीमीटर पानी बरस गया। इसके बाद रुक-रुक कर बरसात हुई। लोग बारिश के लिए तरसने लग गए। एक पखवाड़े से अधिक समय के बाद फिर से 15 अगस्त की रात से लेकर 16 अगस्त की रात तक दूसरी अच्छी बरसात हुई। जिसमें चौबीस घण्टे में 192 मिलीमीटर पानी बरस गया। सिंचाई विभाग के अनुसार जोधपुर में अब तक 430.6 मिलीमीटर बरसात हो चुकी है जबकि एयरफोर्स स्थित मौसम विभाग कार्यालय ने अब तक 307.9 मिलीमीटर बारिश मापी है। सामान्य आंकड़ों के मुताबिक जोधपुर में 1 जून से लेकर 17 अगस्त तक 201.6 मिमी बरसात होनी चाहिए यानी अब तक औसत से डेढ़ से दो गुना तक पानी बरस गया है। वैसे जोधपुर में वार्षिक बरसात का औसत 360 मिलीमीटर है।

रिमझिम का दौर खत्म, केवल झमाझम
दक्षिणी पश्चिमी मानसून से एक बड़े क्षेत्र में लगातार रुक-रुक कर बरसात होती रहती है। कभी मानसून की पहचान रही रिमझिम बरसात के दिन अब लद गए हैं। अब बौछारों व झमाझम का समय आ गया है। यह ग्लोबल वार्मिंग का असर है। थार मरुस्थल में लगातार बढ़ती हरियाली के कारण भी बरसात की तीव्रता बढ़ी है।

...............

जिला... औसत बारिश...... अब तक बरसात
जोधपुर......201.6.....307.9
जालोर......276.5 .........289.1
पाली ..... 318.6 ......... 535.1
सिरोही.... 586 .........752.9
जैसलमेर ...121 .......83.9
बाड़मेर .....178.7.....161.1
नागौर........ 258.1.....411.6

(स्त्रोत: भारतीय मौसम विभाग, बरसात मिमी में। औसत बारिश 1 जून से अब तक मानसून सीजन में। )

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग