9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

SPORTS–जोधपुर के एथलीटों ने राज्य स्तरीय चैंपियनशिप जीती

--राज्य स्तर पर 22 पदक हासिल
less than 1 minute read
Google source verification

जोधपुर

image

Amit Dave

Mar 16, 2021

SPORTS--जोधपुर के एथलीटों ने राज्य स्तरीय चैंपियनशिप जीती

SPORTS--जोधपुर के एथलीटों ने राज्य स्तरीय चैंपियनशिप जीती

जोधपुर।

जयपुर में 14 मार्च को आयोजित राज्य स्तरीय मास्टर्स एथलेटिक प्रतियोगिता में जोधपुर के मास्टर्स एथलीटों ने राज्य स्तर पर 14 स्वर्ण, 3 रजत व 5 कांस्य पदक हासिल कर राज्य स्तरीय चैम्पियनशिप जीती। महिला 40 वर्ष आयु वर्ग में अनिता पूनिया ने 200 मीटर और 1500 मीटर में प्रथम स्थान व गोला फेंक में दूसरा स्थान प्राप्त किया। 45 वर्ष आयु वर्ग में स्नेहा जैन ने 100, 200 मीटर व त्रिकूद में प्रथम स्थान प्राप्त किया। पुरुष वर्ग 40 वर्ष आयु वर्ग में अनिल सिंगर ने त्रिकूद में प्रथम, लम्बी कूद व 200 मीटर दौड़ में दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसी वर्ग में रेखाराम ने भाला फेंक व लंबी कूद में प्रथम स्थान, 45 वर्ष आयु वर्ग में ओम प्रकाश डूडी ने भाला फेंक व तस्तरी फेंक में प्रथम व गोला फेंक में दूसरा, रज्जाक मोहम्मद ने 1500 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान तथा विनोद शर्मा ने 100 मीटर लंबी कूद व गोला फेंक में तीसरा स्थान प्राप्त किया।

--

हिना जिम ने जीता उद्घाटन मैच

जोधपुर।

मारवाड़ शेख, सैय्यद, मुगल, पठान समिति की ओर से मंगलवार को न्यू रेलवे ग्राउण्ड में क्रिकेट प्रतियोगिता सीजन-3 शुरू हुई। समिति के जिला प्रवक्ता नदीम बक्ष ने बताया कि आयोजन संयोजक अमजद बक्ष के सानिध्य में मुख्य अतिथि राजेन्द्रसिंह सोलंकी, हाजी उस्ताद हमीम बक्ष आदि अतिथियों ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।उद्घाटन मैच में हिना जिम ने जिलानी क्लब को हराया। दूसरे मैच में लायकान लॉयन्स ने गरीब नवाज टीम को हराया।

------

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग