9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डिस्पोजल सिरिंज कचरे में डाली, लावारिस गायों ने खाई

बालेसर अस्पताल प्रशासन की लापरवाही
less than 1 minute read
Google source verification
डिस्पोजल सिरिंज कचरे में डाली, लावारिस गायों ने खाई

डिस्पोजल सिरिंज कचरे में डाली, लावारिस गायों ने खाई

बालेसर (जोधपुर). बालेसर राजकीय अस्पताल प्रशासन की लापरवाही से अस्पताल में उपयोग होने वाली डिस्पोजल सिरिंज के बाहर कचरे में फेंक दी हैं। डिस्पोजल सिरिंज से लावारिस गायों के मुंह खराब हो गए हैं।
ध्यान रहे राजकीय बालेसर अस्पताल मैं प्रतिदिन उपयोग में लेने वाले डिस्पोजल सिरिंज को सुरक्षित जगह पर नहीं डाला जाता है सफाई कर्मचारियों द्वारा अस्पताल के बाहर कचरे में फेंक दी जाती है। बाहर खुले में उपयोग में ली हुई डिस्पोजल सीरीज को फेंकने से संक्रमण का भी खतरा बढ़ गया हैं वही कचरे के ढेर में भोजन की तलाश में मुंह मारने वाली लावारिस गायों के खाने से कई गायें बीमार पड़ गई हैं तथा कई गायों के मुंह खराब हो गए हैं। गायों के मुंह में चूभने से खून बहने लगा है। डिस्पोजल सिरिंज को लावारिस गायो द्वारा कचरे के साथ मुंह में खाने से कई गायों के मुंह खुलना भी बंद हो गए हैं ।
ग्रामीणों में रोष

बालेसर के जागरूक ग्रामीणों ने बताया कि राज्य सरकार एवं चिकित्सा व स्वास्थ्य विभाग के नियमानुसार अस्पताल में डिस्पोजल सिरिंज को सुरक्षित स्थान पर रखा जाता है तथा निस्तारण करने के लिए जोधपुर से सरकारी गाड़ी आती है जो उनको डिब्बे में भरकर ले जाते हैं। लेकिन अस्पताल मैं सफाई कर्मचारियों की लापरवाही के चलते जगह-जगह डिस्पोजल सिरिंज को कचरे में फेंकने से संक्रमण बीमारी बढऩे के साथ लावारिस पशुओं के अकाल मौत का भी कारण बनने लगी है। अस्पताल के बाहर की जगह-जगह कचरे में डिस्पोजल सिरिंज फेंकने से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है । ग्रामीणों ने बताया कि अस्पताल प्रशासन ने व्यवस्था नहीं सुधारी तो उपखंड मुख्यालय पर धरना देंगे ।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग