9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पांच महीने बाद मायानगरी से जुड़ा मारवाड़

jodhpur airport - जोधपुर-मुंबई फ्लाइट शुरू, पहले दिन 155 आए, 94 गए
less than 1 minute read
Google source verification
पांच महीने बाद मायानगरी से जुड़ा मारवाड़

पांच महीने बाद मायानगरी से जुड़ा मारवाड़

जोधपुर. कोरोना लॉकडाउन के पांच महीने बाद आखिर मंगलवार को जोधपुर-मुंबई फ़्लाइट शुरू हो गई। इंडिगो एयरलाइंस कम्पनी की फ्लाइट दोपहर को जोधपुर पहुंची, जिसमें 155 यात्री आए। वापसी में यह विमान जोधपुर से 94 यात्रियों को लेकर मुंबई के लिए उड़ा। इस फ्लाइट का संचालन सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को होगा। इससे पहले जोधपुर में दो सितम्बर से चैन्नई और बेंगलुरू के लिए फ्लाइट शुरू की गई थी। अब एयरपोर्ट ऑथरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) को अन्य एयरलाइंस कम्पनी स्पाइस जेट, विस्तारा, एयर इंडिया के आगे आने का इंतजार है ताकि अन्य शहरों से भी जोधपुर की एयर कनेक्टिविटी हो सके। लॉकडॉउन से पहले जोधपुर से 24 फ्लाइट संचालित हो रही थी।

शाम को पहुंचेंगे मुंबई
मुंबई-जोधपुर फ्लाइट संख्या 6ई-247 दोपहर एक बजे मुंबई से रवाना होती है जो दोपहर 2.35 पर जोधपुर पहुंचती है। पहले दिन यह फ्लाइट 2.50 पर आई। वापसी में यह विमान जोधपुर-मुंबई फ्लाइट संख्या 6ई-249 बनकर अपराह्न 3.10 मुंबई के लिए उड़ान भरेगा और शाम 5.10 बजे यात्रियों को मुंबई छोड़ देगा।

अगले महीने से पर्यटन सीजन

अगले महीने से पर्यटन सीजन शुरू हो रहा है। हर साल अधिकांश एयरलाइंस कम्पनियां इसी समय अपनी फ्लाइट्स शुरू करती है। अक्टूबर से मार्च तक विंटर सीजन माना जाता है। एएआई को उम्मीद है कि अगले महीने से अन्य एयरलाइंस कम्पनी भी जोधपुर का शेड्यूल देगी। जोधपुर में अभी तक दिल्ली की एक भी फ्लाइट नहीं है जबकि यहां आइआइटी, एम्स, इसरो, काजरी, निफ्ट, एफडीडीआइ सहित कई अन्य संस्थान होने से दिल्ली जाने वाले यात्रियों की संख्या अधिक है।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग