
जोधपुर में अब तक 4051 मरीज संक्रमित और 72 की मौत
हम सैंपलिंग में भी आगे
जयपुर में कुल सैंपलिंग में से 2.89 प्रतिशत तो जोधपुर में 2.07 संक्रमित आए हैं
आज जोधपुर छू सकता है 2 लाख से अधिक सैंपलिंग का आंकड़ा
पीपाड़ सिटी, प्रतापनगर, सरदारपुरा व मंडोर सहित शहर के विभिन्न इलाकों से निकल रहे संक्रमित
कोरोना ग्राफ
30 अप्रेल-500
17 मई-1000
31 मई-1500
11 जून-2000
23 जून -2500
5 जुलाई-3000
10 जुलाई-3500
14 जुलाई-4000
जोधपुर. कोरोना संक्रमितों के मामले में अब जोधपुर पूरे प्रदेश में नंबर-1 पर आ गया है। यहां अब तक 4051 संक्रमित सामने आ चुके हैं। अब तक सबसे तेज 1 हजार संक्रमित जुलाई माह के बीते 10 दिनों में सामने आए हैं, गत 5 जुलाई को आंकड़ा 3000 था, वहीं 14 जुलाई को 4 हजार पर पहुंच गया। कोरोना से एक और मौत हो गई है।
एमडीएम अस्पताल में भर्ती पीपाड़ सिटी निवासी मो. आमिन ( 56) की कोरोना से मौत हो गई। इन्हें निमोनिया सहित अन्य बीमारी भी बताई गई हैं। डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज ने 82, एम्स ने 21 और डीएमआरसी ने 28 नए संक्रमित बताए हैं। कुल 3576 सैंपल में से 3.57 फीसदी संक्रमित निकले। इनमें 49 फिमेल और 79 मेल संक्रमित आए हैं। वहीं जोधपुर बुधवार को दो लाख से अधिक सैंपलिंग का आंकड़ा भी छू सकता है।
आंकड़ों में हम तो संक्रमण प्रतिशत में जयपुर आगे
जयपुर शहर में 4002 संक्रमित सामने आ चुके हैं और हमारे जोधपुर में कुल 4051 संक्रमित सामने आए है। इसको यूं देखे तो हम संक्रमितों को सामने लाने में आगे हैं। क्योंकि जयपुर में 138060 सैंपल में से 2.89 फीसदी संक्रमित निकले है। जोधपुर में कुल 195444 सैंपल में से 2.07 प्रतिशत लोग संक्रमित आए हैं। हालांकि देश के कई बड़ों शहरों में जहां पूर्व में सैंपलिंग की रफ्तार धीमी थी, वहां अब तेजी से संक्रमित मरीज सामने आ रहे हैं। वहीं इन दिनों देहात से लेकर शहर के विभिन्न कोने-कोने से संक्रमित आ रहे हैं। प्रतापनगर से भी पुन: खूब संक्रमित सामने आने लगे हैं।
यहां से आए 128 संक्रमित सामने
पीपाड़ सिटी, खेजड़ला, सरगरा कॉलोनी, शांति प्रिया नगर, प्रतापनगर, सरदारपुरा, कुम्हारों की बगेची मसूरिया, शिव शक्ति पार्क के पीछे, कबूतरों का चौक, हाथीराम का ओड़ा, गुलाब सागर बच्चे की गली, गंगाणी हाउस उम्मेद, रेलवे स्टेशन यात्री, चौपासनी हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र, मदेरणा कॉलोनी, कलाल कॉलोनी नागौरी गेट, बम्बा मोहल्ला, सत्यनारायण मंदिर की गली घंटाघर, अजय चौक, जोशियों का कटकल, अमृत नगर शिक्षक नगर, समर्थ नगर जालम विलास, रमजान हत्था, जानकी भवन, घांचियों का बास, कुड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड, सब्जी मंडी के पास रातानाडा, शास्त्रीनगर, 6 गली बासनी, रातानाडा पांच बत्ती चौराहा, सुरपुरा मंडोर, लक्ष्मीनगर पावटा, अहूजा कॉलोनी डिफेंस मैस, सांखलों का बास मगरा पूंजला, मंडोर के आसपास क्षेत्र, रामपोल, हुड़को क्वार्टर व सूरसागर सहित क्षेत्रों से संक्रमित निकले है।
43 रोगी डिस्चार्ज भी
डॉ एसएन मेडिकल कॉलेज के अस्पतालों ने 17, एम्स ने 5 और होम आइसोलेशन से 21 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं।
ये सभी रामेश्वर नगर, आदर्श नगर तनावड़ा, सिंधी भूट्टों का मोहल्ला, नागौरी बेरा मंडोर, धान मंडी महामंदिर, कागा कागड़ी, नई सड़क, चीरघर ,कलाल कॉलोनी, चौपासनी हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र, कुड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र, प्रतापनगर, शास्त्रीनगर, गंगा किराणा स्टोर के पास, शिकारगढ़, पूंगलपाड़ा, बलदेव नगर, आडा बाजार, घांचियों का बास, सांगरिया फांटा, शेरा इलेक्ट्रोनिक्स रातानाडा सहित अन्य क्षेत्रों के रहवासी हैं।
कोरोना मीटर
अस्पताल- एमडीएम, एम्स जोधपुर, एमजीएच, बोरानाडा कोविड सेंटर
कुल पॉजिटिव भर्ती-1108
पॉजिटिव से नेगेटिव-2872
डिस्चार्ज-2871
कुल मौतें-72
(3 और मौतें भी हैं, लेकिन प्रशासन ने उन्हें अधिकृत रूप से कोरोना से मौत होना नहीं माना है।
कलक्टर की आईएएस पत्नी अस्वस्थ, एम्स में दिखाया
जोधपुर जिला कलक्टर की आईएएस पत्नी इन दिनों कोरोना संक्रमण से जूझ रही है। बुखार आने के बाद मंगलवार को उन्हें एम्स अस्पताल दिखाया गया, जहां उन्हें चिकित्सकों ने देख पुन: घर भेज दिया।
Published on:
15 Jul 2020 12:22 am
