9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर क्राइम फाइल : सनसनी फैलाती अपराध की इन घटनाओं ने मचाई दहशत, नहीं थम रही मौत और लूट की वारदातें

महिला की संदिग्ध हालात में मौत का मामला
3 min read
Google source verification
crime news of jodhpur

जोधपुर क्राइम फाइल : सनसनी फैलाती अपराध की इन घटनाओं ने मचाई दहशत, नहीं थम रही मौत और लूट की वारदातें

पति के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज

जोधपुर. भगत की कोठी पीली टंकी के पास गत 18 फरवरी को एक महिला की संदिग्ध हालात में मृत्यु के मामले में शास्त्रीनगर थाने में गुरुवार को पति के विरुद्ध महिला को प्रताडि़त करने और दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाते हुए एफआइआर दर्ज कराई गई है। मामले की जांच एसीपी पश्चिम को सौंपी गई है। एसआइ अनिल बिश्नोई के अनुसार पीली टंकी के पास निवासी शारदा चौधरी (24) पत्नी महेन्द्र बेनीवाल की मृत्यु के मामले में पति पर प्रताडि़त करना और दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है। नागौर जिले में पांचौड़ी थानान्तर्गत अचीणा गांव निवासी पिता ने जंवाई पर आरोप लगाए हैं कि वो पूर्व में भी प्रताडि़त करता था। पुलिस ने एमडीएम अस्पताल में मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम कराया। जिसमें उसके फंदा लगाने से मृत्यु की पुष्टि हुई है। शव ससुराल पक्ष को सौंपा गया।

दिन में तकरार, सहमति और रात को आत्महत्या
मृतक शारदा की शादी चार साल पहले हुई थी। शारदा पिछले दिनों पीहर थी। सास के कुम्भ जाने की वजह से वह 18 फरवरी को ससुराल आई थी। बच्चे को लेकर पति ने बुधवार को उससे बात की थी। मृतका पढऩा चाहती थी। दोनों में तकरार हुई. लेकिन फिर मनमुटाव दूर हो गया था। देर शाम महेन्द्र दूध लेकर वापस लौटा तो पत्नी ऊपर कमरे में कमरे में फंदे पर लटकी नजर आई। उसकी मृत्यु हो चुकी थी।
---------

शव की शिनाख्त नहीं
पुलिस स्टेशन बासनी के पास गत दिनों मिले शव की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है। शिनाख्त के लिए शव एम्स की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस के अनुसार गत 19 फरवरी की दोपहर बासनी थाने के पास दुकान के आगे एक शव मिला था। उसकी उम्र करीब 45 से पचास वर्ष है। उसने आसमानी जैकेट, लाल टी-शर्ट, सलेटी पेंट और काले जूते पहन रखे हैं। उसका बदन मजबूत, लम्बे बाल व छोटी व हल्की दाढ़ी है।
--------

मथानिया में सडक़ दुर्घटना में दम्पती घायल
मथानिया. बाइपास रोड पर गुरुवार को बाइक व निजी बस की टक्कर से एक दम्पती घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए जोधपुर मथुरा दास माथुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। सहायक थानाधिकारी गोरधनराम ने बताया कि मथानिया निवासी आसुराम जाति माली व उसकी पत्नी गुरुवार शाम मोटर साइकिल पर सवार होकर अपने परिजनों के यहां शोक सभा में गए थे। वापस आते समय शाम 5 बजे जोधपुर-फलोदी टोल रोड पर मथानिया संत लिखमीदास मन्दिर फांटे से घर की ओर चल रहे थे। पीछे से आ रही निजी बस के चालक ने लापरवाही व तेजी से चलाते हुए बाइक को टक्कर मार दी। जिससे आसुराम और उसकी पत्नी गंभीर घायल हो गए। दोनों के पैर टूट गए। उन्हें इलाज के लिए जोधपुर रेफर किया गया है। वहीं बस चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घटना का मौका मुआवजा करके बस व बाइक जब्त कर ली।
---------

मंदसौर से स्मेक बेचने आया युवक व खरीदार गिरफ्तार
बोरानाडा थाना पुलिस ने क्षेत्र में एक निजी विद्यालय के पास दो युवकों को गिरफ्तार कर बाइस ग्राम स्मेक जब्त की। इनमें से एक व्यक्ति मध्यप्रदेश के मंदसौर से स्मेक बेचने जोधपुर आया था। सहायक पुलिस आयुक्त ने बताया कि बोरानाडा में गश्त के दौरान पुलिस ने संदिग्ध नजर आ रहे बुझावड़ निवासी ऊर्जाराम देवासी को पकड़ा। तलाशी में उसके पास 22 ग्राम स्मेक मिली। उसे यह मादक पदार्थ मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में करंडिया निवासी शंभूलाल मेघवाल देकर गया था। पुलिस ने शंभूलाल मेघवाल को भी पकड़ लिया। पूछताछ के बाद एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर ऊर्जाराम देवासी व शंभूलाल मेघवाल को गिरफ्तार किया गया। कुड़ी भगतासनी थानाधिकारी अशोक आंजणा ने आरोपियों को गुरुवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें दो-दो दिन के रिमाण्ड पर भेजने के आदेश दिए गए। पूछताछ में सामने आया कि शंभूलाल ने नौ हजार रुपए में यह स्मैक खरीदी थी और बारह हजार रुपए में ऊर्जाराम को बेचने के लिए लाया था।
----------

स्टील व्यवसायी के ठिकानों पर तीसरे दिन भी कार्यवाही जारी
आयकर विभाग की ओर से प्रदेश के बड़े स्टील व्यवसाई के निवास सहित करीब 35 ठिकानों पर गुरुवार को भी कार्यवाही जारी रही। व्यवसायी के करीब आधे ठिकानों पर गुरुवार शाम को कार्यवाही पूरी कर टीमों ने दस्तावेज, रिकॉड्र्स आदि विभाग के कंट्रोल रूम में जमा करवा दिए थे। शेष ठिकानों पर देर रात तक जांच जारी थी। विभाग की इनवेस्टिगेशन विंग की ओर से राजलक्ष्मी स्टील ग्रुप पर मंगलवार सुबह कार्यवाही शुरू की गई थी। विभाग के संयुक्त निदेशक यज्ञेश रघुवंशी, डिप्टी डायरेक्टर डीएम निमजे व प्रतीक शर्मा के नेतृत्व में गठित टीमों ने व्यवसाई के पाल रोड नरपत नगर स्थित निवास, बासनी, बोरानाडा स्थित 34 औद्योगिक इकाइयों व चैन्नई स्थित 1 इकाई पर रिकॉर्ड खंगालने शुरू किए थे। कार्यवाही में प्रदेशभर के करीब 250 अधिकारी, निरीक्षक व कर्मचारी भाग ले रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग