9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोहरे के कारण 3 माह के लिए रद्द नहीं होगी जोधपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला

- रेलवे खुद ही बदल रहा अपना निर्णय- कुछ दिन पूर्व कोहरे का हवाला देते हुए दिसम्बर से मार्च तक 18 ट्रेनें कर दी थी रद्द
less than 1 minute read
Google source verification

जोधपुर

image

Amit Dave

Nov 19, 2021

कोहरे के कारण 3 माह के लिए रद्द नहीं होगी जोधपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला

कोहरे के कारण 3 माह के लिए रद्द नहीं होगी जोधपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला

जोधपुर।
रेलवे की ओर से कोहरे का हवाला देते हुए जोधपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला ट्रेन का संचालन रद्द कर दिया गया था। लेकिन विरोध के कारण रेलवे अब खुद का ही निर्णय बदलते हुए ट्रेनों के रद्दीकरण के आदेश को निरस्त कर रहा है। इससे अब यह ट्रेन यथावत संचालित होगी। रेलवे की ओर से 22451/22 जोधपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला स्पेशल ट्रेन को जोधपुर से 3 दिसम्बर से 2 मार्च तथा दिल्ली सराय से 2 दिसम्बर से 1 मार्च तक रद्द कर दिया गया था। यह टे्रन डेगाना से वाया डीडवाना, लाडनू होकर दिल्ली तक संचालित होती है। जोधपुर के अलावा डेगाना, लाडनू, सुजानगढ़, रतनगढ़ के हजारों यात्रियों को सीधी सुविधा का लाभ भी मिल रहा था।
वहीं रेलवे ने 12457/58 बीकानेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला का संचालन भी रद्द किया था। इस ट्रेन का रद्दीकरण भी रेलवे ने निरस्त कर दिया है।
--
रेलवे ने 1 माह पहले ही कर दी थी भविष्यवाणी
गौरतलब है कि रेलवे ने अक्टूबर माह में दिसम्बर से मार्च तक भारी कोहरे की भविष्यवाणी कर उत्तर पश्चिम रेलवे की 18 ट्रेनें रद्द करने के आदेश दिए थ। जिसका पूरे जोन में विरोध हो रहा है। विरोध को देखते हुए अब रेलवे धीरे-धीरे अपने ट्रेनों के रद्दीकरण के आदेश को निरस्त कर रहा है।
----

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग