9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सियासत के फेर में बिजली निगम को लगेगा 200 करोड़ का झटका

पहले विधानसभा और अब लोकसभा चुनाव के चलते राजस्व वसूली में नहीं हो सकी सख्ती
2 min read
Google source verification
lok sabha elections 2019

सियासत के फेर में बिजली निगम को लगेगा 200 करोड़ का झटका

कार्टून : आर पटेल/स्टोरी : अविनाश केवलिया/जोधपुर. सियासी गलियारे अब तक कई नेताओं को झटका देते आ रहे थे लेकिन इस बार बिजली निगम को भी करोड़ों का झटका दे सकते हैं। पढऩे में शायद आपको अजीब लगे लेकिन यह सत्य है क्योंकि इस वित्तीय वर्ष में पहले विधानसभा और लोकसभा चुनाव के चलते राजस्व वसूली के लिए सख्ती नहीं हो पाई। ऐसे में वित्तीय वर्ष समाप्त होते-होते भी करीब डेढ़ प्रतिशत तक डिस्कॉम अपने लक्ष्य से पीछे रह जाएगा।

जोधपुर डिस्कॉम के 10 जिलों में सालाना करीब 13 हजार 500 करोड़ का राजस्व वसूल किया जाता है। मार्च माह में राजस्व वसूली के लिए पूरा जोर लगाया जा रहा है। लेकिन पिछली बार की तुलना में इस बार करीब डेढ़ प्रतिशत तक कम राजस्व वसूली होने का अनुमान है। इससे जोधपुर डिस्कॉम इस वित्तीय वर्ष के अंत तक करीब 200 करोड़ रुपए नहीं वसूल पाएगा। लक्ष्य से पीछे रहने के कई कारण गिनाए जा रहे हैं लेकिन चुनावी माहौल में सख्ती नहीं होना इसमें से प्रमुख कारण है।

आंकड़ों में बात
- 10 जिले हैं जोधपुर डिस्कॉम के अधीन।
- करीब 13 हजार 500 करोड़ है सालाना राजस्व।
- 100 प्रतिशत राजस्व वसूली हुई थी पिछले वित्तीय वर्ष में।
- 1.5 प्रतिशत कम वसूली रहने का है अनुमान।
- ऐसे में 200 करोड़ रुपए डिस्कॉम क्षेत्र में वसूले नहीं जा सकेंगे।

यह तीन है प्रमुख कारण

1. राजस्व वसूली के लिए हर बार विजिलेंस और पेंडिंग राशि वाले उपभोक्ताओं पर सख्ती की जाती है। चुनावी माहौल के चलते इस बार वह सख्ती नहीं हुई।
2. कृषि सीजन भी करीब डेढ़ माह आगे तक चला, इसी कारण किसानों को उपज का पूरा पैसा समय पर नहीं मिला है। कृषि बिजली कनेक्शन की अधिकांश राशि इसी के चलते पेंडिंग है।
3. कई सरकारी विभागों का बिजली बिल चुकाने का बजट अब तक जारी नहीं हुआ है। इसी कारण अब अप्रेल में लक्ष्य का पीछा करने की तैयारी है

अंतिम माह में वसूलते हैं 150 प्रतिशत
डिस्कॉम के अधिकारी वित्तीय वर्ष के अंतिम माह मार्च में पूरा जोर लगा रहे हैं। अंतिम माह में औसतन 1100 करोड़ के राजस्व के बदले डेढ़ गुना वसूलते हैं। पिछले साल मार्च में 164 प्रतिशत तो इस बार अब तक 159 प्रतिशत राशि वसूल की है।

इनका कहना...

अंतिम माह में तो हम पिछले साल के जितना राजस्व वसूल लेंगे। सालाना राजस्व लक्ष्य में कुछ पीछे रह सकते है। अप्रेल माह तक उसको भी कवर अप कर लिया जाएगा।
- अविनाश सिंघवी, प्रबंध निदेशक, जोधपुर डिस्कॉम

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग