9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उपभोक्ताओं से हर साल अधिक वसूलेगा जोधपुर डिस्कॉम, अगले माह आएगा बढ़ा हुआ बिल

-24 लाख उपभोक्ताओं से हर साल 17 सौ करोड़ अधिक वसूलेगा - राजस्थान विद्युत विनियामक आयोग का जोधपुर डिस्कॉम को मिलेगा लाभ- अगले माह में आएगा पहला 15 प्रतिशत तक बढ़ा हुआ बिल
less than 1 minute read
Google source verification
Jodhpur Discom will charge more from consumers every year

Jodhpur Discom will charge more from consumers every year

जोधपुर. राजस्थान विद्युत विनियामक आयोग ने तीनों डिस्कॉम के बिजली दरें बढ़ाने की पिटिशन पर फैसला दिया। इसका जोधपुर डिस्कॉम के १० जिलों में व्यापक प्रभाव पड़ेगा। डिस्कॉम के करीब ६० प्रतिशत उपभोक्ता इस आदेश से प्रभावित होंगे। इनके बिजली के बिल १० से १५ प्रतिशत तक बढ़ेंगे। यह बढ़ोतरी फरवरी माह के बिल से लागू होगी, एेसे में अगले माह पहला बढ़ा हुआ बिल हमारे घरों पर आ सकता है। जोधपुर डिस्कॉम के १० जिलों में इसका क्या प्रभाव पड़ता है, इस पर विशेष रिपोर्ट...।

फैक्ट फाइल
- ४२ लाख सक्रिय उपभोक्ता है जोधपुर डिस्कॉम के १० जिलों में।
- १८ लाख उपभोक्ताओं पर कोई भार नहीं पड़ेगा।
- २४ लाख उपभोक्ताओं को अगले माह थमाया जाएगा बढ़ा हुआ बिल।
- १७ सौ करोड़ रुपए ज्यादा आएंगे जोधपुर डिस्कॉम के पास।

किसानों-उद्योगों की राहत मध्यमवर्ग पर पड़ेगी भारी
इन दरों के बढऩे में दो वर्ग को सबसे ज्यादा राहत दी गई है। इसमें किसान और उद्योग वर्ग है। उद्योगों के लिए वातावरण बनाने के लिए विशेष निर्देश भी दिए गए हैं। कॉमर्शियल वर्ग की दरों में बढ़ोतरी की गई है। जबकि औद्योगिक वर्ग में कोई बढ़ोतरी नहीं है। इसके अलावा कृषि कनेक्शन की दरें तो बढ़ी हैं, लेकिन सब्सिडी देकर सरकार राहत देगी। ५० यूनिट प्रतिमाह से अधिक बिजली उपभोग करने वालों पर यह बढ़ोतरी लागू होगी।

१७ सौ करोड़ का राजस्व बढ़ेगा
नई दरों से वसूली होने के बाद जोधपुर डिस्कॉम का एक वर्ष का १७ सौ करोड़ का राजस्व बढ़ेगा। वर्तमान में जोधपुर डिस्कॉम का १२ हजार ८३० करोड़ का सालाना राजस्व है। जो कि वर्ष २०२०-२१ में बढक़र १४ हजार ६१३ करोड़ होगा। इस प्रकार १७८३ करोड़ रुपए अधिक मिलेंगे। चालू वित्तीय वर्ष में फरवरी से यह दरें लागू होने से डिस्कॉम को करीब २७५ करोड़ का राजस्व अधिक मिलेगा।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग