9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर संभाग का वन मुख्यालय आगामी आदेश तक बंद

जोधपुर में राज्य स्तरीय वन महोत्सव पर कोरोना का ग्रहण मुख्यमंत्री सहित सभी विधायक और प्रशासनिक अधिकारियों को होना था शामिल तैयारियों में जुटे संभाग स्तरीय सभी शीर्ष वन अधिकारी व प्रशासनिक अधिकारी कोरोना पॉजिटिव
2 min read
Google source verification
जोधपुर संभाग का वन मुख्यालय आगामी आदेश तक बंद

जोधपुर संभाग का वन मुख्यालय आगामी आदेश तक बंद

नंदकिशोर सारस्वत

जोधपुर. वन विभाग जोधपुर संभाग के मुखिया मुख्य वन संरक्षक प्रियरंजन और संभागीय वन संरक्षक हनुमानाराम की कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव होने के बाद संभाग के वन मुख्यालय को आगामी आदेश तक बंद कर दिया गया है।
विभाग के अन्य कर्मचारियों अधिकारियों को भी कोविड-19 के खतरे को देखते हुए कार्यालय मुख्य वन संरक्षक जोधपुर, कार्यालय मुख्य वन संरक्षक वन्यजीव, बंद बंदोबस्त अधिकारी कार्यालय को भी बंद कर दिया गया है। जोधपुर संभाग वन मुख्यालय के उप वन संरक्षक (प्रशासन) वीरभद्र मिश्र ने लिखित आदेश जारी कर कार्यालय के समस्त अधिकारियो कर्मचारियों को घर से ही काम सुनिश्चित करने के आदेश जारी किए गए हैं। उप वन संरक्षक ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जोधपुर को पत्र प्रेषित कर वन मुख्यालय कार्यालय के परिसर एवं पूरे वन भवन को सैनिटाइजेशन करवाने के लिए टीम भिजवाने का निवेदन किया है।

कई दिनों से राज्य स्तरीय वन महोत्सव की तैयारी में जुटे थे वन अधिकारी
जुलाई माह में राज्य स्तरीय वन महोत्सव तैयारियों को लेकर मुख्य वन संरक्षक और अन्य वन अधिकारियों ने जिला कलेक्टर और संभागीय आयुक्त से मिलकर कई बैठकें की थी। बैठकों के दौरान ही जांच के बाद कोरोना पॉजीटिव पाए गए। दरअसल सीमा सुरक्षा बल मंडोर रोड बालसमंद और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल नव आरक्षी प्रशिक्षण केंद्र पालड़ी खिंचियांन में प्रस्तावित राज्य स्तरीय वन महोत्सव में मुख्यमंत्री के अलावा संभाग के विधायक और जिला और संभाग स्तरीय प्रशासनिक अधिकारियों के हाथों से 10 हेक्टयर में पंद्रह सौ पौधे लगाने की तैयारियां की जा रही थी। लेकिन तैयारियों में जुटे प्रशासनिक अधिकारी और मुख्य वन संरक्षक और वन संरक्षक कोरोना पॉजिटिव पाए जाने से वन महोत्सव की तैयारियों पर पानी फिर गया।

यहां भी होगा असर
वन विभाग की ओर से जोधपुर, बाड़मेर, जैसलमेर, पाली, सिरोही और जालौर जिले के वन मंडल में करीब 3200 हेक्टर में 17 लाख पौधे लगाए जाने है। इसके अलावा करीब 18 लाख पौधे अलग-अलग सरकारी एजेंसियों संस्थाओ तथा आमजन को वितरित किए जाने है। ये सभी कार्य मुख्य वन संरक्षक और वन संरक्षक के मार्गदर्शन में सम्पन्न होना है। लेकिन दोनों अधिकारी ठीक होने तक इसी पूरी प्रक्रिया प्रभावित होगी।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग