9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तौकते से अधिक पश्चिमी विक्षोभ से भिगोया, 16.2 मिमी पानी बरसा

jodhpur weather -बीती आधी रात को शहर में तेज हवाओं के साथ तूफानी बरसात- 30 से 40 किमी प्रति घण्टे की रफ्तार से चली हवाएं
less than 1 minute read
Google source verification
तौकते से अधिक पश्चिमी विक्षोभ से भिगोया, 16.2 मिमी पानी बरसा

तौकते से अधिक पश्चिमी विक्षोभ से भिगोया, 16.2 मिमी पानी बरसा

जोधपुर. बीती रात जब पूरा शहर की नींद की आगोश में था तब आसमां में तेज हवाओं के साथ झमाझम बरसात हो रही थी। हवाएं 30 से 40 किलोमीटर प्रति घण्टे की रफ्तार से चल रही थी। सायं-सांय करती हवाओं से कइयों नींद उड़ गई। छतों अथवा खुलीे में रखा सामान उड़ गया तो कुछ भीग गया। सडक़ों पर बाळे बहने लगे। इस दौरान 16.2 मिलीमीटर पानी बरसा। तीन दिन पहले आए चक्रवाती तूफान तौकते के कारण शहर में 15 मिमी के आसपास बरसा हुई थी जबकि पश्चिमी विक्षोभ से बने चक्रवाती परिसंचारी तंत्र से तीन घण्टे में आधा इंच से अधिक पानी बरस गया। यही हाल जैसलमेर का रहा। वहां रात को 30 मिमी पानी बरसा। तौकते के कारण जैसाणा सूखा रहा था। पाली में 2 और फलोदी में 2.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। वैसे जोधपुर के कई ग्रामीण हिस्सों में भी तेज हवाओं के साथ बरसात के समाचार है। रविवार को मौसम साफ रहा।

रात का तापमान 8 डिग्री गिरा, गर्मी से राहत
सूर्यनगरी में रात करीब एक बजे तूफानी बारिश का सिलसिला शुरू हुआ तो अलसुबल चार बजे तक चलता रहा। बारिश के कारण न्यूनतम तापमान करीब आठ डिग्री लुढकक़र 20.4 डिग्री पर आ गया। सुबह-सुबह मौसम सुहाना था। कुछ जगह पानी भी भरा हुआ था। बादलों की आवाजाही के बाद धूप निकली लेकिन धूप में अधिक तपिश नहीं थी। इससे गर्मी से काफी राहत थी। दोपहर में तापमान 35.2 डिग्री रहा। फलोदी में दिन का पारा 36.6, जैसलमेर में 34 और बाड़मेर में 40.1 डिग्री मापा गया।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग