9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

देचू में 1 इंच बारिश

jodhpur news jodhpur weather   - शहर में दोपहर बाद छींटे, उमस ने किया बेहाल
less than 1 minute read
Google source verification
देचू में 1 इंच बारिश

देचू में 1 इंच बारिश

जोधपुर. संभाग के कुछ हिस्सों में मंगलवार को भी बादल बरसात का मौसम बना रहा। जोधपुर में दोपहर बाद छींटे गिरे लेकिन दिनभर उमस ने लोगों को हलकान किए रखा। जिले के देचू में 30 मिलीमीटर बरसात हुई। इसके अलावा शेरगढ़ में तीन, फलोदी में एक और लोहावट में 13 मिलीमीटर बारिश मापी गई। पाली में 9 और जालौर में 5 मिमी पानी बरसा। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक-दो दिन संभाग के कुछ हिस्सों में बरसात की संभावना बनी हुई है।


जोधपुर में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सुबह से ही उमस भरा मौसम था। धूप निकलने के बाद उमस ने लोगों को बेहाल किए रखा। दोपहर में तापमान 35.3 डिग्री रहा। अपराह्न 3.30 बजे बाद शहर के कुछ हिस्सों में हल्की बरसात हुई। मंडोर, महामंदिर और पावटा इलाके भीगे, जबकि सरदारपुरा, शास्त्री नगर, बासनी और चौपासनी हाउसिंग बोर्ड जैसे हिस्सों में सूखा रहा। रात भर उमस भरा मौसम रहने से शहरवासी परेशान रहे।
जैसलमेर में न्यूनतम तापमान 27.5 और अधिकतम 36.7 डिग्री रहा बाड़मेर में रात का तापमान 28.1 और दिन का 36.2 डिग्री मापा गया।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग