
वरिष्ठ अधिवक्ता, कांग्रेस के पूर्व पार्षद व सारस्वत समाज के पूर्व अध्यक्ष दुर्गाप्रसाद की भी कोरोना से मौत
शहर से गांव तक कोरोना
प्रतापनगर, सालवा खुर्द, चौपासनी हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र व करवड़ सहित अन्य इलाकों से निकले संक्रमित
जोधपुर. प्रदेश में एक बार फिर सर्वाधिक मरीज जोधपुर से निकले हैं, शहर में बुधवार को एक दिन में सर्वाधिक 171 मरीज एक साथ संक्रमित सामने आए हैं। जोधपुर में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 4222 पर पहुंच गया है और 2927 मरीज डिस्चार्ज हो गए हैं। डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज ने सर्वाधिक 110, एम्स ने 20 और डीएमआरसी ने 41 नए संक्रमित बताए हैं। कुल 4593 सैंपल की जांच में 3.72 फीसदी संक्रमित निकले हैं। संक्रमितों में 51 फिमेल और 120 मेल शामिल हैं।
कोरोना से महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती वरिष्ठ अधिवक्ता, कांग्रेस के पूर्व पार्षद व सारस्वत समाज के पूर्व अध्यक्ष कमला नेहरू नगर निवासी दुर्गाप्रसाद (85 ) की भी मौत हो गई। वे गत 9 जुलाई से अस्पताल में इलाज ले रहे थे। वहीं राजबाग सूरसागर निवासी पूनी बाई (73) की भी मौत हो गई। ये मंगलवार को एमजीएच में भर्ती हुए थे। इन्हें कोरोना के अलावा अन्य बीमारी भी बताई गई।
इन इलाकों से आए 171 मरीज संक्रमित
शास्त्रीनगर, नगतालाव, प्रतापनगर, कमला नेहरू नगर क्षेत्र, किली खाना के पीछे, चौपासनी हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र, चौपासनी गांव, रेलवे स्टेशन के यात्री, देवी रोड चांदणा भाकर, ऋषिकेश नगर, करवड़, मंडोर क्षेत्र, फिल्टर हाउस के पास नया तालाब, मसूरिया, नेहरू पार्क, भट्टी की बावड़ी क्षेत्र, रुपनगर, शिव गौरी डाली बाई मंदिर, गंगाणी हवेली, भदवासिया, पावटा क्षेत्र, जैन कॉलोनी लक्ष्मीनगर, भगत की कोठी सांगरिया फांटा, नंदवान लूनी, रातानाडा, श्रमिक कॉलोनी, गायत्री नगर, कुम्हारों के मंदिर के सामने, महेश हॉस्टल के पास पंचोलिया नाडी, मधुबन, मदेरणा कॉलोनी, कुड़ी हाउसिंग बोर्ड, बासनी, पीपाड़, जालोरी गेट के अंदर, बिलाड़ा, ओसियां, नागौरी गेट, पिलवा देचू, सालावास, पूंगलपाड़ा, चावंडा, करवड़, बरानाऊ, रसीदा फिटकासनी, भदवासिया स्कूल के पास, काजरी रोड, सालवा खुर्द व सेतरावा आदि क्षेत्रों से 171 संक्रमित सामने आए हैं।
56 हुए डिस्चार्ज
डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज ने 19, एम्स से 9 और होम आइसोलेशन से 28 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। ये उम्मेद हेरिटेज, ऊंटों की घाटी सूरसागर, कलाल कॉलोनी, सांगरिया फांटा क्षेत्र, नवचौकिया, पावटा क्षेत्र, गूंदी का मोहल्ला, बासनी द्वितीय फेस, भानू नगर, भगत की कोठी क्षेत्र, रातानाडा,बीजेएस, वसंत विहार, अजीत कॉलोनी, चीरघर, सरस्वती नगर, मंडोर क्षेत्र, इंद्रप्रस्थ नगर, रेलवे स्टेशन के यात्री, गंथीपुरा गली, पॉवर प्लांट बाप, चौपासनी हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र, आखलिया क्षेत्र, बेरिया मोहल्ला सोजती गेट, पाल लिंक रोड, जालोरियों का बास क्षेत्र सहित अन्य क्षेत्रों के रहवासी हैं।
कोरोना मीटर
अस्पताल- एमडीएम, एम्स जोधपुर, एमजीएच, बोरानाडा कोविड सेंटर
कुल पॉजिटिव भर्ती-1221
पॉजिटिव से नेगेटिव-2928
डिस्चार्ज-2927
कुल मौतें-74
(3 और मौतें भी हैं, लेकिन प्रशासन ने उन्हें अधिकृत रूप से कोरोना से मौत होना नहीं माना है।
Updated on:
16 Jul 2020 12:30 am
Published on:
16 Jul 2020 12:30 am
