10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जोधपुर के अरविंद दिखाएंगे India’s Got Talent में स्टंट

जोधपुर के अरविंद जोशी इंडियाज गॉट टैलेंट में अपने स्टंट दिखाएंगे।

2 min read
Google source verification

image

Nidhi Mishra

May 10, 2016

arvind joshi, india

arvind joshi, india

जोधपुर शहर में एेसे खतरों के खिलाड़ी हैं, जो अपनी जान जोखिम में डाल कर एेसे-एेसे हैरतअंगेज कारनामे दिखाते हैं कि देखने वाले दांतों तले अंगुली दबा कर रह जाते हैं। कारनामे भी एेसे कि कि बस देखते ही रह जाओ। इनमें से ही एक हैं जादूगर और करतबबाज बुद्धमल कुम्भट और दूसरे कई टीवी शो में प्रदर्शन कर चुके खतरों के खिलाड़ी अरविन्द जोशी।

READ: प्रेमियों को मिलाते हैं जोधपुर के ये 'इश्किया गजानन'

कुम्भट किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अब तक सैकड़ों कार्यक्रम पेश कर एक मुकाम बनाया है। वहीं युवा अरविंद जोशी विलक्षण प्रतिभा के धनी हैं। उनके पड़दादा मोती महाराज (आधुनिक गामा) महाराजा हनवंतसिंह के समय के पहलवान थे। नामचीन पहलवान दादा गणपतलाल जोशी (हरक्युलिस), पिता नंदकिशोर जोशी, काका महेन्द्र जोशी, भाई सागर जोशी, आकाश जोशी, अश्विनी जोशी और पीयूष उनके परिवार के हैं।

हलक में उतार देते हैं तलवार व त्रिशूल

पुलिस अधिकारी रह चुके जादूगर व खतरों के खिलाड़ी बुद्धमल कुम्भट (86) जान पर खेल कर जब दोधारी तलवार व त्रिशूल हलक में उतारते हैं, तब लोग दंग रह जाते हैं। इसके लिए पहले वे तलवार से सब्जी काट कर बताते हैं कि तलवार दोधारी है या नहीं, फिर तलवार व त्रिशूल हलक में उतारते हैं।

यही नहीं वे अपने शरीर के करंट से बल्ब जला कर भी दिखाते हैं। वे कहते हैं कि योग साधना से इलेक्ट्रॉन, प्रोटोन और न्यूट्रॉन के कारण एेसा संभव होता है। वे राजस्थान, पंजाब, मध्यप्रदेश और गुजरात में कई कार्यक्रम दे चुके हैं। उन्हें कोलकाता में बेस्ट जादूगर का अवार्ड मिल चुका है।

टीवी शो में दिखाएंगे टैलेंट

खतरों के खिलाड़ी जोधपुर के युवा अरविंद जोशी (31) आगामी दिनों में टीवी शो इंडियाज गॉट टैलेंट में पीतल की परात और कड़ाही अपने हाथ से तोड़ते हुए नजर आएंगे। पीतल की परात को हाथ से फाडऩा, छाती के ऊपर से ट्रक निकालना, पत्थर तुड़वाना, हाथी का पांव रखवाना, मोटर साइकिल पर स्टंट करना जैसे करतब वे करते हैं।

READ: जोधपुर की इस अद्भुत शादी में 'आंखों' से नहीं 'दिल' से एक दूजे के हुए ये जोड़े

साथ ही वे ट्रक रोकना, 10 बुलेट मोटर साइकिलें रोकना, हाथी चेन तोडऩा, रोड रोलर को छाती पर से निकलना, टाटा-407 पीछे से रोकना, आंख और गर्दन से 10-10 लोहे के सरिये मोडऩा, रेल का इंजन, पानी का जहाज, हवाई जहाज दांत से खींचना, कान से ट्रक खींचना, दांत से 200 किलो वजन उठाना, अग्निनृत्य करना, कांच खाना व सांप निगलना जैसे हैरतअंगेज करतब भी दिखाते हैं।