इधर कुछ गांव में सरपंच शौचालय बनाने के एवज में दादागिरी भी कर रहे हैं। सरपंच अपने स्तर पर ग्रामीणों को राशन बंद कर देने की धमकी भी दे रहे हैं। इस संबंध में ग्रामीणों ने चर्चा में बताया कि शौचालय का उपयोग हम भी करना चाहते हैं, लेकिन गलत निर्माण की वजह से उपयोग नहीं कर पा रहे हैं।