
Jodhpur likely to get some relief from cold
जोधपुर ( jodhpur news. current news ). पारा उछलने के साथ हवा बंद होते ही शनिवार को सर्दी से मारवाड़ को काफी राहत मिली। कई जिलों में दिन का तापमान 25 डिग्री के पास पहुंच गया। ठंडी हवा ( winter ) बंद होने और तीखी धूप ने जाड़े से अच्छी खासी राहत दी। श्रीगंगानगर 4.9 डिग्री के साथ प्रदेश का सर्वाधिक ठंडा स्थान रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ( weather ) के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से रविवार को प्रदेश के उत्तरी हिस्से श्रीगंगानगर चूरू सीकर बीकानेर में बादलों की आवाजाही के साथ बरसात हो सकती है। अगले 3 दिनों तक बादलों का मौसम बना रहेगा। पूर्वी राजस्थान में सोमवार और मंगलवार को छींटे गिरने की संभावना है। सूर्यनगरी में शनिवार को न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। तीखी धूप निकल आने की वजह से सुबह से ही कड़ाके की सर्दी से राहत मिली। दिन में धूप खिली रही और दोपहर में तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। जोधपुर में 26 दिसंबर से तापमान में गिरावट आनी शुरू हुई थी। तब से लेकर शुक्रवार तक जाड़ा तेज ही रहा। जिले के ग्रामीण हिस्सों में भी सर्दी से कुछ राहत रही। फलौदी में तापमान 9 डिग्री मापा गया।
Updated on:
04 Jan 2020 08:29 pm
Published on:
04 Jan 2020 08:23 pm
